एक सितंबर 2019 से देशभर में ट्रैफिक के तगड़े नियम लागू कर दिए गए थे और यही वह दिन है जिसे शायद ही लोग भूल पाएंगे। क्योंकि नए व्हीकल एक्ट के जरिए लोगों की जेबें खूब ढीली हो रही हैं। इसी के बाद से कई सारे लोग चालान को लेकर बहुत गुस्से में है तो कई सारे लोग इस नियम की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन अब तक भी जिन लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना नहीं आया है उनके लिए दिल्ली सरकार और सरकार रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ा रहे हैं।

किस जगह कितने कैमरे
दिल्ली पुलिस द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में 12 अलग-अलग जगहों पर 25 नए कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें नेशनल हाइवे 24 पर 2,धौला कुआं से नारायणा रूट पर 2,आईएसबीटी से आईटीओ के रूट पर 2,अरुणा आसफ अली रोड से जेएनयू और फिर मसूदपुर में 3,अगस्त क्रांति मार्ग पर 2 और 2 कैमरे नेल्सन मंडेला मार्ग पर लगाए गए हैं। साथ ही जीटी करनाल रोड पर 4,भाल्सवा से वजीराबाद की ओर जाने वाली रोड़ पर 2 और भी दूर जगहों पर कई कैमरे लगाए गए हैं।

1 सितंबर से पहले तक ओवरस्पीड का महज 400 रुपए चालान कटता था। लेकिन अब LMV 1 हजार रुपए ,मीडियम पैसेंजर व्हीकल का 2 हजार का चालान काटा जाएगा। ओवरस्पीड में गाड़ी वालों को चलाते देख सड़कों पर कई सारे कैमरे और लगा दिए गए है।

ताकि जो भी ओवर स्पीड में गाड़ी चलाएगा। उनका चालान फौरान काट दिया जाएगा। ज्यादातर बार ऐसा देखा गया है कि लोग आम सड़कों के साथ-साथ हाइवे पर भी काफी तेज वाहन दौड़ाते हैं। इसी को देखते हुए अब और ज्यादा कैमरे लगा दिए गए है।

बता दें कि दिल्ली में लगाए गये ये कैमरे मारुति उद्योग लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी प्रोजेक्ट यानि सीएसआर के तहत लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



