कई चीजों से इंसानों का नाता वैसे हाेता है। इसमें से एक ऐसी ही बीमारी है जो किसी भी इंसान को कभी भी हो सकती है। बीमारी कब हो जाए इसके बारे में हम सभी को नहीं पता है।

जब किसी भी शख्स को कोई भी बीमारी होती है तो वह उसका इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाता है उसके बाद दावइयां डाक्टर देता है जिसे उस बीमारी से वह जल्दी अच्छा हो जाए। लेकिन एक ऐसी जगह भी है दुनिया में जहां बीमारी का इलाज किसी दवाई या फिर जड़ी-बूटियों से नहीं आग लगाकर इलाज करते हैं।

बता दें कि चीन में यह जगह है जहां इलाज आग से किया जाता है। इसे फायर थेरेपी कहते हैं। इस जगह पर पिछले 100 सालों से ज्यादा फायर थेरेपी से लोगों का इलाज करते हैं। कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए चीन में फायर थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।

झांग फेंगाओं आग की इस विधि से लोगों का इलाज करते हैं और उन्हें इसी काम के लिए जाना जाता है। अवसाद, तनाव, बांझपन और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का यह अपनी इसी थेरेपी से इलाज करते हैं।

झांग फेंगाओं इस अनोखे तरीके को वह बीजिंग के एक छोटे से अपार्टमेंट में अपनाते हैं और वहीं पर ही लोगों का इलाज भी करते हैं। खबरों की मानें तो वह जड़ी-बूटियों का लेप वह मरीज की पीठ पर पहले लगाते हैं और उसके बाद वह उस पर तौलिया डाला जाता है।

उसके बाद उस पर पानी और अल्कोहल डालकर मरीज के शरीर पर आग लगा दी जाती है। इस तरह से इस थेरेपी से लोगों का इलाज किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



