ये बुजुर्ग पत्रकार बेटे-बहू से हुआ इतना ज्यादा परेशान,कि अपनी सारी संपत्ति कर दी सरकार के नाम

Summary :

हाल ही में ओडिशा के जाजपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग पूर्व पत्रकार ने अपने बेटे-बहू के दुव्र्यवहार से परेशान होकर

हाल ही में ओडिशा के जाजपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग पूर्व पत्रकार ने अपने बेटे-बहू के दुव्र्यवहार से परेशान होकर अपनी सारी संपत्ति सरकार के नाम करके  लगभग सभी को हैरान कर दिया है। 
इस बुजुर्ग ने कहा कि उनकी सारी जमीन पर एक वृद्घाश्रम का निर्माण किया जाना चाहिए। जहां पर उसके जैसे दूसरे बुजुर्ग अपनी जिंदगी के आखिरी पल बिना किसी की चिंता किए बिता सके। इतना ही नहीं इस बुजुर्ग ने तो यहां तक कह दिया कि मरने के बाद मेरी अस्थियां को भी बेटे-बहू को देेने की कोई जरूर नहीं है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना जाजपुर के दशरथपुर ब्लॉक के मुरारीपुर गांव की बताई जा रही है। जहां पर 75 साल के पूर्व पत्रकार खेत्रमोहन मिश्रा रहते हैं। एएनआई के अनुसार बुजुर्ग का कहना है कि उनके बेटे-बहू उनके साथ बिल्कुल अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी सारी संपत्ति राज्य सरकार के नाम कर दी है। इसके साथ ही ये बुजुर्ग अपनी आगे की बची हुई जिंदगी किसी वृद्घाश्रम में सुकून से बिताना चाहते हैं। उनकी यह इच्छा है कि यह वृद्घाश्रम उनकी ही जमीन पर बने। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार बुजुर्ग खेत्रमोहन के पास एक बेहद आलीशान घर,जमीन जैसी कई सारी महंगी सम्पत्तियां हैं।

    

इस पूरी घटना पर जाजपुर के डीएम का कहना है कि अस्थाई तौर पर जिला प्रशासन द्वारा बुजुर्ग के रहने की व्यवस्था पास के ही एक वृद्घाश्रम में की जा रही है। डीएम के अनुसार बुजुर्ग ने प्रशासन से कहा है कि उसके मरने के बाद अस्थियों को भी बेटे-बहू के पास न दें।
 एक अधिकारी ने बुजुर्ग की इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि उसकी दान की हुई प्रॉपटी पर एक वृद्घाश्रम बनाया जाए। ऐसे में जिला प्रशासन ने बुजुर्ग की जमीन पर वृद्घाश्रम बनवाने का निर्णय लिया है। 

Desk Team