हम सभी के आसपास कई सारे ऐसे उदाहरण सामने आते रहते हैं जो मानवता को शर्मसार करने के लिए बहुत है। हाल ही में महाराष्ट्र से एक ऐसा दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जो क्रूरता को नई परिभाषा देता है। ये खबर कुछ ऐसी है जो आपको वाकई में परेशान कर सकती है।

सोशल मीडिया पर कई सारी ऐसी फोटोज वायरल हो रही है जो उन लोगों का दिल तोड़ सकती है जिन्हें कुत्तों से बेइंतहा मोहब्बत है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में करीब 90 आवारा कुत्तों को जान से मारने का मामला सामने आया है।

इस बात की पुष्टि एक मीडिया एजेंसी ने की है। वैसे ये घटना किसी एक को नहीं बल्कि सभी को विचलित कर देने वाली है। सूत्रों के हवाले से 100 से ज्यादा कुत्तों को पांच अलग-अलग स्थानों पर मारकर ऐसे ही फेंक दिया गया है। उनमें से 90 कुत्ते मृत पाए गए हैं,जबकि कुछ जीवित भी पाए गए हैं।

जब शव के सडऩे से निकलने वाली दुर्गंध की वजह से ये मामला सामने आया। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस से संपर्क करने के बाद वन विभाग को सूचना दी। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि कुछ कुत्ते जीवित थे जिन्हें अब रिहा कर दिया गया है।

वन रक्षक द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर रविवार को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अधिकारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल जाने के बाद ही मौत के पीछे की सही वजह का मालूम हो सकेगा।


Download Android App
Download iOS App



