पाकिस्तान के इस शख्स ने गाय को बाइक पर बिठाकर करवाई सैर, वीडियो वायरल

Summary :

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोग भी बिल्कुल भारतीयों की तरह अव्वल नंबर के जुगाड़ू हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर छा रहा है।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोग भी बिल्कुल भारतीयों की तरह अव्वल नंबर के जुगाड़ू हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर छा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स गाय को लेकर जा रहा है।
लेकिन यह शख्स गाय को ट्रक या टैम्पो में नहीं बल्कि बाइक पर एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा रहा है। इसका मतलब यह है कि यह शख्स गाय को बाइक पर ही बिठाकर ले गया। इस गाय को भी मजेदार अंदाज में बाइक राइड मिल गई। 

वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

52 सेकेंड का यह वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  इस वीडियो को जो इंसान रिकॉर्ड कर रहा है वह बोल रहा है कि कमाल, ये पाकिस्तानी जुगाड़ है।
सच्च में यह तो एकदम जुगाड़ है।

 

सबकुछ मुमकिन है पाकिस्तान में 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत देखा है। इस जुगाड़ के फैन भी लोग हो गए हैं। इतना ही नहीं लोगों ने कहा कि पाकिस्तान के लोग ही ऐसा जुगाड़ कर सकते हैं। 

लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी

लोगों ने कहा कि यह गाय नहीं उसका बछड़ा है। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इस शख्स की आलोचना भी की है। ट्विटर पर कई लोगों ने कहा है कि यह पशुओं का शोषण है। इन लोगों ने इस वीडियो को मजाक में नहीं लिया है बल्कि वह दुखी हो गए हैं। लोगों ने इस अमानवीय करार भी दिया है। 

Desk Team