आप भी अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते होंगे, हर कोई करता है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आप भी कभी न कभी अपने पति या पत्नी से पूछते होंगे, कि आप कैसे है? उनकी तबियत का हाल चाल जानना आपका फर्ज बनता है। एक शख्स ने अपने पार्टनर से कुछ ऐसा कहा जो उसके लिए काफी काम कर गया। अब वो शख्स अपने कुछ बोले गए शब्दों के वजह से रातों-रात अमीर बन गया।
वो अपनी पत्नी को याद करके करोड़पति बन गया है। चीन का एक शख्स काफी भाग्यशाली निकला। पत्नी की याददाश्त दूर करने से उसकी किस्मत चमक गई। वह रातों-रात करोड़पति बन गया। 30 साल का यह शख्स झेजियांग प्रांत के हांगझू में रहता है। वह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे थे। लेकिन वह अपने परिवार के साथ नहीं रहते थे।
काम के सिलसिले में उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ा। वह अपनी पत्नी और बच्चों से दूर दूसरे शहर में काम कर रहा था। उसे अपनी पत्नी और बच्चों की बहुत याद आती थी। इसी याद में उन्होंने ऐसा काम किया कि उनकी किस्मत बदल गई। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों की याद में लॉटरी टिकट खरीदना शुरू किया। वह अपनी पत्नी और बच्चों की जन्मतिथि के अनुसार टिकट खरीदते थे।
एक दिन उसने 30 युआन यानी 300 रुपये के 15 लॉटरी टिकट खरीदे और उसने लॉटरी जीत ली। उन्हें प्रति लॉटरी 5.15 मिलियन युआन के हिसाब से कुल 77.1 मिलियन युआन मिले। उन्होंने भारतीय मुद्रा में 90 करोड़ रुपये जीते। पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों की याद में लॉटरी टिकट चुना।
अब बताया जा रहा है कि जहां शख्स पहले नौकरी के लिए तरस रहा था, वो आज पैसे वाला बन गया है। उसकी किस्मत चमक गई है। आपने एक बात तो सुना होगा, जो होता है अच्छे के लिए होता है और ये बात इस शख्स के ऊपर सही रूप से काम कर गई।