हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का काफी ज्यादा महत्व है। इसके साथ ही तुलसी का पौधा सभी के घरों में होता है जिसकी आप और हम सभी लोग पूजा भी करते हैं। वैसे घर में तुलसी का पौधा होने से घर में फैली सभी नकारात्मक शक्तियों का अंत तो होता ही है साथ ही हम सभी के ऊपर भगवान का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। तुलसी को सबसे ज्यादा पवित्र माना गया है।

इसे घर में लगाना बहुत शुभ होता है। मान्यता यह भी है कि तुलसी का पौधा लगाने से घर का वातावरण तो पवित्र रहता ही है साथ ही रोजाना तुलसी में जल अर्पण करने से दैवीय कृपा भी बनी रहती है।

तुलसी के पौधे को घर में लगाने से सकारात्मकता का वास होता है। लेकिन इस पौधे को लेकर कुछ नियम भी हैं जिन्हें जानना और इनका पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी है।
.jpg)
आपको भी विशेषतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आप तुलसी के पौधे की देखभाल नहीं करेंगे तो यह जल्दी से सुख जाएगा। कहा जाता है कि तुलसी का पौधा सुखना अशुभ होता है इसके साथ ही परिवार पर मुसीबतें आने का खतरा रहता है।

1.नहीं तोड़े तुलसी के पत्ते
ध्यान रहे तुलसी के पौधे को रविवार या एकादशी एंव सूर्य,चंद्र ग्रहण के दिन नहीं छूना चाहिए। साथ ही सूर्यास्त के बाद कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ें।

2.जलाएं घी का दीपक
तुलसी के पौधे के नीचे रोज शाम को घी का दीपक जलाना चाहिए और देवी तुलसी की आरती करनी चाहिए।
3.सूखी तुलसी को करें नदी में प्रवाहित
किसी वजह से यदि तुलसी का पौधा सूख जाता है तो उसे फेंकना नहीं चाहिए। बल्कि नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए और उसकी जगह दूसरा पौधा लगाएं। कहा जाता है सूखे हुए तुलसी के पौधे को घर में रखना अशुभ होता है।

क्योंकि तुलसी के पौधे के सूखने का मतलब घर में कोई बड़ी विपत्ति आ सकती है। भूल से भी तुलसी के पत्तों को भगवान गणेश और भगवान शिव को अर्पित नहीं करें।


Download Android App
Download iOS App



