भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने कुछ दिन पहले एक वीडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट की थी। इस वीडियो में गली में कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैैं। वीडियो को पहले देखते हुए लगता है कि साधारण बच्चों का ग्रुप क्रिकेट खेल रहा है। लेकिन वीडियो को ध्यान से देखने के बाद दिखाई देता है कि एक दिव्यांग बच्चा गेंदबाजी कर रहा है।

वीडियो में जो बच्चा गेंदबाजी कर रहा है उसके दोनों हाथ पूरी तरह से विकसित नहीं हैं। इस कमी के बाद भी उस बच्चे ने शानदार गेंदबाजी की। वह बच्चा गेंद को इतनी बेहतरीन तरीके से स्पिन करा रहा है जिसे देखकर हर कोई उससे प्रभावित हो गया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए साहा ने लिखा, इस बच्चे को क्रिकेट खेलने से नहीं रोकना चाहिए। वह वीडियो पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
Doesn’t stop him from playing cricket. pic.twitter.com/9Z7F9lUych
— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) April 1, 2019
सोशल मीडिया पर ऐसी एक और वीडियो सामने आया है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में एक बच्चा गेंदबाजी कर रहा है और दूसरे छोर पर दूसरा बच्चा बल्लेबाजी कर रहा है। बच्चे ने जैसे ही गेंद पर शॉट लगाया तो वह रन के लिए दौड़ना शुरु हुआ लेकिन बच्चा जैसे-जैसे करीब आया तो पता चला कि वह अपना रन घिसट-घिसट कर पूरा कर रहा है।

इसके बाद जब उसके साथी खिलाड़ी ने अगली गेंद पर शॉट लगाया और रन के लिए बुलाया तो वह दोबारा से उसी तरह घिसट कर रन लेना शुरु हो गया। वह बच्चा पहले की तरह इस बार भी रन लेने में सफल रहा। किसी भी फील्डर से वह रन आउट नहीं हो पाया।
इस वीडियो को कानपुर सिटी के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, निःशब्द हूं इस दृश्य को देखकर…। जब भी आपको मन उदास हो या आप हार मानने लगे तो ये वीडियो एक बार जरूर देख लें। बता दें कि ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुधा रेमन ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
Left me speechless! #DeterminedMind A must watch to all those who love cricket and even those who don’t like it. Got to see this in FB, would love to know the details of this boy. @CSKFansOfficial @Whistlepodu4Csk pic.twitter.com/kM0SWACrKl
— Sudha Ramen IFS ?? (@SudhaRamenIFS) December 26, 2019
वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मुझे अवाक छोड़ दिया! #DeterminedMind उन लोगों के लिए देखने योग्य जो क्रिकेट पसंद करते हैं और वह भी जो पसंद नहीं करते?फेसबुक पर यह देखने को मिला। इस लड़के के बारे में और ज्यादा जानना चाहूंगी।


Download Android App
Download iOS App



