सुबह-सवेरे भारत में सबसे पहले लोग पूजा-पाठ करते हैं और सूर्य देव को जल चढ़ाकर ही अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कुछ भारतीयों की तो सूर्य नमस्कार किए बिना मानों सुबह ही नहीं होती है। मगर क्या आप जानते है कि भारत के एक प्रदेश में लोग सूर्येदय से पहले ही पूरे गांव का चक्कर लगाते हैं। चलिए बताते है आखिर क्यों करते है लोग सुबह-सवेरे गांव का भ्रमण।

बिहार में बसे इस गांव के आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग सुबह सूर्योदय से पहले ही पूरे गांव का चक्कर लगाते हैं। हम जिस गांव की बात कर रहे हैं वो बिहार में जमुई जिला खैरा प्रखंड में स्थित है उसका नाम घनबेरिया गांव है। जहां के लोग तड़के सुबह 4 बजे प्रतिदिन गांव का चक्कर लगाते हैं। ना सिर्फ चक्कर लगाते हैं बल्कि साइकिल पर लाउड स्पीकर लगाकर मंत्रों का जाप और भजनों का जाप भी करते हैं।

सुबह 4 बजे उठकर पूरे गांव का चक्कर लगाने वाले ग्रुप में शामिल सभी लोग पूरे गांव में भजन गाते हुए घूमते हैं। ऐसा करने के पीछे का उद्देश्य गांव में सुख-शांति और समृद्धि कायम करने का प्रयास है। इसी वजह से गांव के लोग अलार्म लगाकर नहीं सोते है क्योंकि रोजाना जैसे ही उनके कानों में मंत्र और भजनों की आवाज जाती है तो वो अपने आप ही उठ जाते हैं।

इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह ऐसे भगवान का नाम लेने से उनका कल्याण तो होता ही है, साथ ही सुबह की मॉर्निंग वॉक भी हो जाती है। उठने के बाद भगवान का नाम लेने से लोगों की सेहत बनी रहती है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सुबह भगवान का नाम लेने से इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी कल्याण होता है।


Download Android App
Download iOS App



