आप कार्यकर्ताओं ने निकाली भ्रष्टाचार मुक्ति रैली

Summary :

NULL

हल्द्वानी : शहर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार मुक्ति रैली निकाली। प्रदेश प्रभारी राकेश सिंहा के नेतृत्व में निकली रैली में आप कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। सोमवार को तमाम आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जमा हुए। इस दौरान उन्होंने बाइक रैली निकाली। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए फिर से रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में आप कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाए। कहा कि राजनीति व शासन तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में आम आदमी पार्टी विकल्प के रूप में स्थापित हो रही है।

ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को आप पार्टी से जुड़कर देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग देना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर निगम चुनाव में पार्टी दमदार दावेदारी के साथ अपना प्रत्याशी उतारेगी। रैली में लक्ष्मण भट्ट, त्रिलोचन जोशी, बलदेव मेहता, ओमपाल कश्यप, हरीश पांडे, नवीन, नफीस अहमद, एसएस कलेर, देवेन्द्र कोटलिया, श्रीकांत खंडेलवाल, उमा सिसौदिया, सुरेश खाती आदि मौजूद रहे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team