देहरादून : मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के साथ जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 30 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसको मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया तथा कुछ तत्काल समाधान किया गया। इस दौरान अधिकतर मामले विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक पंचायती व नगर निकाय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर अवैध निर्माण तथा विभिन्न स्थानों पर व्यक्तिगत जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा लोगों की जोर जबरदस्ती दबाव डालकर व धमकाकर अवैध निर्माण करने अपनी प्लाटिंग को बढाते हुए कार्य करने के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त हुई।
इसी प्रकार की शिकायतों में कांवली गांधीग्राम साधूराम बस्ती में बडे़ क्षेत्र पर सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए अवैध निर्माण को रोकने की क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की। तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत रायवाला प्रतीकनगर में भूमाफिया द्वारा एक व्यक्ति को धमकाकर उसके रास्ते व जमीन को हड़पने तथा उसके घर जाने वाले रास्ते को रोकने की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को तुरन्त इसकी उचित जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने व भू-माफियाओं पर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में महिलाओं के कुछ घरेलू उत्पीड़न , शहरों में साफ-सफाई, फूटपाथ व रास्तों पर अतिक्रमण, चिकित्सा, समाज कल्याण, सिंचाई, जल संस्थान, लो.नि.वि सहित सम्बन्धित मामले सामने आये। जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, जिला पंचायतराज अधिकारी एम जफर खान सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



