नवरात्रि का समय सभी तरह के शुभ कार्यों के आरंभ करने के लिए शुभ माना गया है। ज्योतिषशास्त्रों के मुताबिक जो भी कार्य नवरात्रि के दिनों में करते हैं वह सिद्ध होते हैं। सभी तरह के शुभ कार्य आखिर क्यों किए जाते हैं नवरात्रि के दिनों में इसके पीछे की वजह को आज हम आपको बताएंगे।

ब्राह्मण सरस्वती-पूजन तथा क्षत्रिय शस्त्र-पूजन भी नवरात्रि के दिनों में आरंभ हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि हर काम को यह समय सिद्ध कर देता है। आत्मनिरीक्षण और शुद्धि के लिए भी नवरात्रि के समय को माना गया है। नवरात्रि में पारंपरिक रूप से नए कार्य शुरु करने के लिए शुभ और धार्मिक समय माना गया है।

विजयकाल का यह समय है और ऐसा माना गया है कि सारे कार्यों काे यह समय सिद्ध कर देता है। मान्यताओं के मुताबिक सबसे अधिक पवित्र नवरात्रि के समय को माना गया है। कई सारे अवरोध जो प्रकृति में होते हैं वह नवरात्रि के दिनों में खत्म हो जाते हैं। जो शुभ संकल्प नवरात्रि के दौरान किए जाते हैं वह सभी सिद्ध होते हैं।

शुभ कार्यों के लिए नवरात्रि का समय इसलिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि दशमहाविद्याओं की पूजा नवरात्रि के दिनों में होती है। काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला इन दशमहाविद्याओं की पूजा की जाती है।

अनुशासन, स्वच्छता व्यक्ति इन दिनों में स्थापित करता है वहीं जितने भी काम अनुशासन में किए जाते हैं वह सभी सफल होते हैं। शरीर में शुद्ध बुद्धि, उत्तम विचारों से ही उत्तम कार्य होते है।



Download Android App
Download iOS App



