एलोवेरा को लगभग सभी बीमारियों में रामबाण माना जाता है। एलोवेरा का इस्तेमाल प्राचीन समय से औषधि के रूप में किया जाता है। एलोवेरा का उपयोग त्वचा और बालों की समस्या दोनों के लिए उपयोगी होता है। इतना ही नहीं बालों और त्वचा के अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट में एलोवेरा का उपयोग किया जाता है। एलोवेरा की पत्तियों में जो जेल पाया जाता है उसमें 96 प्रतिशत पानी,कुछ कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिक,विटामिन एंव खनिज आदि पाए जाते हैं।

एलोवेरा में सबसे मुख्य एक जटिल कार्बोहाइड्रेट उर्फ ऐसमैनन पाया जाता है। इसका काम पोषक तत्वों को विषाक्त पदार्थों से बचाने के लिए कोशिकाओं तक पहुंचने में सहायता करता है। तो चालिए जानते हैं एलोवेरा के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में।

स्किन को बनाए चमकदार
एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा को बढ़ती उम्र के प्रभाव से बचाने के लिए किया जाता है। एलोवेरा में विटामिन सी,ई और बीटा कैरोटीन में समृद्घ है। जो एंटी-एजिंग गुणों के रूप में काम करता है। एलोवेरा हमारी त्वचा से डेड स्किन निकालकर उसे चमकदार बनाने में हमारी मदद करता है।

वैसे एलोवेरा त्वचा के उपकला स्तर पर कोशिकाओं का भी इलाज कर सकता है। यही वजह है कि ज्यादातर सौंदर्य विशेषज्ञों द्वारा एलोवेरा को यूज करने की बात कही जाती है। एलोवेरा को उपयोग करने का सबसे साधारण तरीका यह है कि आप एलोवेरा की पत्तियों में जो जेल है उसे अपने चेहरे पर लगाएं। वहीं एलोवेरा को सुबह के समय खाली पेट पीने के भी काफी अच्छे परिणाम होते हैं।

एलोवेरा बालों के लिए है फायदेमंद
एलोवेरा का उपयोग बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना गया है। ये सिर से एक्सट्रा रोमछिद्रों को हटाकर रोम छिद्र को साफ करता है। यह बाजार से मिलने वाले प्रोडक्टों की तरह आपके बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है।

हमारी बालों की जड़ों में एलोवेरा रक्त संचार को बढ़ाता है जिससे बाल टूटने और झडऩे को रोकने में मदद मिलती है। वैसे एलोवेरा के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ तेजी से बढऩे लगती है।


Download Android App
Download iOS App



