गर्मियों के दिनों में आम फलों का राजा होता है। आम के मौसम में अगर आम नहीं खाए तो फिर क्या किया। आम स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है,लेकिन आपने क्या कभी आम के पत्तों का हेल्द के लिए उपयोग किया है। बता दें कि आयुर्वेद में आम के पत्तों से कई तरह के रामबाण इलाज बताए गए हैं।

आम की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होता है। इतना ही नहीं इनमें विटामिन ए,बी और सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आज हम आपको आम के पत्तों से हेल्थ के लिए होने वाले कुछ फायदों के बारे में बात करेंगे। आपके मन में ये सवाल जरूर होगा कि आम की पत्तियों से किन-किन बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं आम के पत्ते से होने वाले कुछ फायदों के बारे में।

1.आम के पत्तों का काढ़ा पीना सेहत के लिए फायदेमंद
आम के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें या फिर आम की पत्तियों को पानी में उबाल कर इसका काढ़ा बना लें। आम के पत्तों का काढ़ा पीने से न केवल आपकी सेहत में सुधार होगा बल्कि कई बीमारियां भी दूर होंगी।

2.शुगर से मिलेगा छुटकारा
आम की पत्तियों को धूप में सुखा लें और उसका पाउडर बना लें। पाउडर बनाने के बाद रोजाना एक चम्मच इसका सेवन करें। जिससे आपका शुगर कंट्रोल में रहेगा साथ ही शुगर का स्तर सामान्य बना रहेगा। बता दें कि आम की पत्तियों में एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन होते हैं जो शुगर के इलाज में आपकी काफी मदद करती है।

3.बीपी को कंट्रोल करें में सहायक
यदि आपको ब्लडप्रेशर यानि बीपी की परेशानी है तो आप आम के पत्तों को पानी में उबाल लें और इस पानी से आप नहा लें। इससे आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या दूर होगी। उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए आम के पत्ते किसी औषधी से कम नहीं हैं। आम के पत्तों में हाइपोटेंसिव गुण पाए जाते हैं। जो रक्तचाप को कम कर सकते हैं।

4.अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद
अस्थमा की परेशानी से मरीज अगर दवाईयां खाते-खाते परेशान हो गए हैं तो उन्हें इस घरेलू नुस्खे का एक बार जरूर प्रयोग करना चाहिए। अस्थमा के मरीज आम की पत्तियों को काढ़ा बना कर पी लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

5.हिचकी की परेशानी भी दूर होगी
यदि आप लगातार आने वाली हिचकी से परेशान हो गए है और वह बंद होने का नाम नहीं ले रही। तो ऐसे में आप आम की पत्तियां आपकी इस परेशानी को हाल कर सकेंगी। आप आम की पत्तियों को उबालकर उसके गरारे करें ये आपको जल्द ही फायदा पहुंचाएंगे।

6.आम की पत्तियां लगाएं जलने पर
यदि आप किसी वजह से जल गए हैं तो जली हुई जगह पर आम की पत्तियों की राख को लगा लें। जिससे आपको तुरंत आराम मिल सकेगा।

7.पथरी की परेशानी से निजात दिलाए
यदि आपको पथरी की परेशानी है तो आम की पत्तियों का पाउडर आपके लिए काफी लाभकारी होगा। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ये आपकी पथरी को शरीर से निकालकर बाहर करने में आपकी सहायता करता है।


Download Android App
Download iOS App



