एक बार फिर सुनसान सड़कों पर दिखा मोर का बोलबाला इस बार किया ट्रैफिक जाम

Summary :

18 मई यानी आज से देशभर में लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरुआत हो गई। वहीं पिछले 3 लॉकडाउन के मुकाबले इस बार कई सेवाओं को छूट दी गई है,

18 मई यानी आज से देशभर में लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरुआत हो गई। वहीं पिछले 3 लॉकडाउन के मुकाबले इस बार कई सेवाओं को छूट दी गई है, जबकि ट्रेन, प्लेन, मेट्रो, जिम, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, थियेटर, स्कूल-कॉलेज आदि पर फ़िलहाल के लिए तालाबंदी जारी है। अब ऐसे में इंसान भले ही इन दिनों घरों के अंदर रहकर बेचैन हो रहे हों, मगर कुछ भी कहो यह दौर नेचर, पशु और पक्षियों के लिए बेहद गजब का साबित हो रहा है। हाल ही में एक ताजा-ताजा वीडियो सड़क का देखने को मिल रहा है जहां गाड़ियों का नहीं बल्कि इन दिनों मोर का ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है।
बेहद शानदार है यह नजारा 
इस वीडियो को परवीन कासवान ने ट्विटर पर साझा किया। इस खूबसूरत लम्हे के लिए उन्होंने लिखा है ,नेशनल बर्ड द्वारा लगाया गया उम्दा जाम। साभार- विनोद शर्मा। 
पहले यहां देखिये वीडियो 

वीडियो में आप मोर से भरी हुई इस सड़क का नजारा देख सकते हैं। यहां कुछ एक मोर अपने पंख फैलाकर नाच रहे हैं,तो इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो इधर-उधर घूम रहे हैं और उन्होंने पूरी सड़क को कवर कर रखा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं जब सुनसान सड़कों पर मोर को घूमते देखा जा रहा है,क्योंकि लॉकडाउन के दौरान कई बार अलग-अलग जगहों पर मोर का झुंड देखने को मिला है।  
यह तस्वीर राजस्थान की है

इतना सुंदर जाम नहीं देखा

Desk Team