प्रेग्नेंट हथिनी की दर्दनाक मौत पर गुस्से में आग बबूला हुए लोग,पटाखों से भरा अनानास खिलाने से हुई थी मौत

Summary :

कभी सोचा है जब इंसान की थोड़ा सा प्यार बेजुबानों को उनके करीब ले आती है,तो वो भी उन पर आंख मूंद कर उनपर भरोसा करने लगते हैं।

कभी सोचा है जब इंसान की थोड़ा सा प्यार बेजुबानों को उनके करीब ले आती है,तो वो भी उन पर आंख मूंद कर उनपर भरोसा करने लगते हैं। यदि एक इंसान इन बेजुबानों के साथ थोड़ी दरयाली दिखा देता है तो वह खुद यह समझ बैठतें हैं कि  सभी इंसान ऐसे ही होंगे। इसी बीच एक गर्भवती हाथिनी से भी कुछ ऐसी ही भूल हो गई।
यह मामला केरल राज्य का है। जहां पर इंसानी शर्मनाक करतूत ने एक गर्भवती हथिनी को तड़पा- तड़पा कर मार दिया है। जी हां कुछ शरारती तत्वों ने एक गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिला दिया। जिसके बाद वो हथिनी करीब तीन दिनों तक वेलियार नदीं में खड़ी रही साथ ही अपने पेट में बच्चा लिए हुए दर्द से जूझती। इतना ही नहीं उस मां के साथ इतना बुरा होने के बावजूद बिना किसी को नुक्सान पहुचाएं अपने मुंह और सूंड को पानी के अंदर ही रखे रखा था और वहीं दम तोड़ दिया।
क्या है पूरा मामला 
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला बीते बुधवार का बताया जा रहा है। जहां पर कुछ स्थानीय लोगों ने गर्भवती हाथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाया था। अनानास हाथिनी के मुंह में ही फट गया जिस वजह से वो बहुत बुरी तरह से जख्मी हो गई। हथिनी की मौत हो जाने के बाद मौके पर वन विभाग टीम पहुंचती है और रस्सी से हथिनी को खींचकर बाहर करते हैं कि उस दौरान वहां हाथी अपनी सूंड से हथिनी को सहलाता हुआ नजर आता है।
अब लोग हथिनी और उसके बच्चे के लिए लोग न्याय की मांग करने में जुट गए हैं। इसके अलावा कई तरह के पोस्टर और कार्टून्स की मदद से बेजुबानों का दर्द बयां करने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं हथिनी की इस तरह दर्द नाक मौत देख लोगों का दिल पसीज गया है। 
देखिए लोगों ने क्या कहा?



Desk Team