यदि हम बात बॉलीवुड की करें तो यह सभी जानते हैं कि आज कल बॉलीवुड के दंबग खान यानि की सलमान खान अपनी सजा को लेकर खूब चर्चा में हैं। हालांकि अब उन्हें जमानत मिल गई है और वह अपने घर भी वापस आ गए हैं। मगर ऐसा लगता है।
कि उनकी इस सजा का असर भी उनके फिल्मी कैरियर पर पड़ रहा है अगर सलमान की फिल्मों की बात कि जाए तो उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रर्दशन कर रही हैं। जी हां सलमान खान के एक के बाद एक हिट फिल्में देते जा रहे हैं। लेकिन यदि बात उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो वह अच्छी नहीं चल रही जितनी कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ है।

दरअसल फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ के निर्माता सूरज बड़जातिया इस फिल्म का सीक्वल प्लान कर रहे हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोज़िट एवर ग्रीन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को लेने वाले थे।
लेकिन ऐश्वर्या ने सलमान के साथ काम करने से एक बार फिर साफ़ इंकार कर दिया है। लगता है ऐश्वर्या सलमान के साथ अपने पास्ट को भुला नहीं पा रही हैं।
सलमान और ऐश्वर्या के बीच क्या था ये किसी से छिपा नहीं है। उन बातों को काफी वक़्त बीत गया है। अब दोनों के रस्ते अलग हैं लेकिन लगता है कि सलमान सब कुछ भुला कर आगे बढ़ना चाहते है जबकि ऐश्वर्या अपनी जिंदगी के उस दौर की तरफ देखना तक नहीं चाहतीं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App







