लंदन :‘ द बॉय विद द टॉपनॉट’ में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता अनुपम खेर को ब्रिटिश एकेडमी टेलीविजन अवार्ड2018 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया है। बीबीसी पर दो साल से प्रसारित हो रहा यह कार्यक्रम पत्रकार सतनाम संघेरा के समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित इसी नाम से प्रकाशित संस्मरण पर आधारित है। इस कार्यक्रम में एस धवन और दीप्ति नवल भी नजर आ रहे हैं। धारावाहिक में लड़का पारंपरिक पंजाबी माता- पिता के साथ वोलवेरहम्पटन में बड़ा होता हुआ नजर आता है। खेर और दीप्ति नवल नायक के माता- पिता की भूमिका में हैं।
खेर के अलावा इस श्रेणी में‘ लाइन ऑफ ड्यूटी’ के लिए एड्रियन डनबर, ‘ लिटिल ब्यॉय ब्लू’ के लिए ब्रायन एफ ओबाइरने और‘ यूएसएस कैलीस्टर’ के लिए जिम्मी सिम्पसन का नाम शामिल है। खेर ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में नामित किये जाने पर खुशी व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ‘‘ नामांकन के लिए धन्यवाद बाफ्टा। ‘द बॉय विद द टॉपनॉट’ के लिए मैं सम्मानित और विन्रम महसूस कर रहा हूं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



