भालू की क्यूटनेस ने जीता लोगों को दिल, चिड़ियाघर में पर्यटकों से खास स्टाइल में खाना मांगता आया नजर

Summary :

चिड़ियाघर में मौजूद एक भालू का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जू में आए हुए पर्यटकों से अनोखे अंदाज में खाना मांग रहा है। ये वीडियो इतना प्यारा है कि आप भालू के क्यूटनेस को देख दिल लूटा देंगे।

आजकल सबकुछ दिल्ली मेट्रो से लेकर वाइल्ड एनिमल सब कुछ आपको इंटरनेट पर मिल जाएगा। जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। शेर, बाघ और हाथी पांडा, मगरमच्छ के अलावा भालू से जुड़े नजारे भी खूब वायरल होते हैं। भालू जितने क्यूट होते है, वो उतने ही समझदार भी होते हैं हालांकि कई बार ये हमला भी कर देते हैं। 
अभी इसी तरह का एक नजारा सुर्खियां बटोर रहा है, इसमें आप भालू की क्यूटनेस पर अपना दिल हार बैठेंगे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो चिड़ियाघर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में चिड़ियाघर में आए पर्यटकों से भालू खाना मांगता दिखाई दे रहा है, वीडियो में लोग उसे ऊपर से खाना देते भी नजर आ रहे हैं। फिर भी भालू और खाना मांग रहा है।
ये वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है जिस वजह से वो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं। दरअसल, जिस अंदाज में भालू पर्यटकों से खाना मांग रहा है वो काफी निराला है। जिस तरह वो खाना मांग रहा है उसे देखकर कोई भी शख्स अपना दिल उस पर हार बैठेगा। 

इस वीडियो को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर वायरल हुई लाइन ‘आन दे, आन दे’ आपको याद आ जाएगी। वीडियो में आप देख सकते है कि सफेद रंग का भालू नीचे खड़ा है और ऊपर पर्यटक खड़े हैं। तभी उनके हाथ में खाने का सामान देखकर भालू अपने एक हाथ को उठाकर उनसे खाना उसे देने के लिए कहता दिखाई दे रहा है। वो बार-बार अपने हाथ को हिला रहा है।
इस वीडियो को अबतक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं, इस क्यूट वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा कि भालू कह रहा है भाई मेरे पकड़ने से पहले ही मुझे खाने को दे दो। वहीं, एक अन्य यूजर ने कॉमेंट बॉक्स पर भालू की तारीफ करते हुए लिखा कि खाना मांगते हुए ये भालू कितना प्यारा लग रहा है।

Desk Team