शख्स ने किया तरबूज को डीप फ्राई, वीडियो देख माथा पकड़कर बैठ गए लोग

Summary :

एक शख्स तरबूज को खौलते तेल में डालकर उसे डीप फ्राई करता है। इसके बाद तरबूज बाहर निकालकर उसे चाकू से काटकर खाने लगता है। ये वीडियो देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है कि आजकल लोग खाने के साथ ऐसे-ऐसे कारनामे क्यों करते हैं।

गर्मियों के दिनों में पानी और पानी वाले फलों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं ताकि उनके शरीर में पानी की कमी ना हो। ऐसे में गर्मियों में सबसे ज्यादा लोग तरबूज खाते है क्योंकि तरबूज हमारे शरीर की कमी को पूरा करता है। तरबूज खाने में भी उतना ही टेस्टी होता है। आजतक आपने तरबूज को सिर्फ धोकर और काटकर खाया होगा और लोगों को खाते देखा होगा।
मगर इसी बीच तरबूज का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। वीडियो में एक शख्स ने पहले तो तरबूज को डीप फ्राई किया। उसके बाद जो उसने किया उसे देखकर लोगों का दिमाग ही घूम गया है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और लोग इस तरह तरबूज को फ्राई करते देख शख्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते है कि शख्स एक बड़ा सा तरबूज लेकर आता है, उसके बाद वो उसमें दो डंडिया लगा देता है जिससे वो पकड़ने में आसान हो जाता है। उसके बाद वो उसे पकड़कर एक पेस्ट में डालता है, तरबूज को उस पेस्ट में डूबाने के बाद वो शख्स उसे गर्म तेल के अंदर डाल देता है और थोड़ी देर बात ऐसे ही रखने के बाद वो उसे बाहर निकाल लेता है।
वीडियो के लास्ट में वो शख्स उस तरबूज को काटकर खाने लगता है। वो शख्स जिस तरह से डीप फ्राई करने के बाद तरबूज को खाता है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि डीप फ्राई करने के बाद तरबूज का स्वाद बढ़ गया है। इस वीडियो को देखकर लोग शॉक्ड रह गए हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हैरानी जताते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Desk Team