सौंफ के बारे में तो आप सभी लगभग जानते ही होंगे। लेकिन सौंफ फायदों के बारे में शायद ही लोग जानते हों। आज हम आपको बताने वालें हैं सौंफ के गई गुणकारी फायदों के बारे में जिसे जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान। वैसे बात करें यदि सौंफ की तो ये सबसे सस्ता और स्वादिष्ट नुस्सा माना जाता है। सौंफ खाने से स्मरण शक्ति में बढ़ावा होता है इसके साथ ही ये पाचन तंत्र को मजबूत रखता है।
1.आंखो के लिए
सौंफ और मिश्री को एक साथ मिलाकर पीस लें। इसके बाद इस पाउडर का सेवन पूरे एक महीने तक करें इससे आपकी आंखो की रोशनी बढ़ेगी।
2.डाइजेशन करें अच्छा
एक चम्मच सौंफ को तवे पर हल्की आंच पर भून लें। इसका सेवन खाना-खाने के बाद करें। ये नुस्खा आपके डाइजेशन सिस्टम को अच्छा करेगा।
3.पिम्पल्स से राहत
एक चम्मच सौंफ को पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा कर लें जब ये ठंडा हो जाए तो इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद इसे धो लें।
4.सांसो की बदबू से छुटकारा
सौंफ में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल तत्व मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में आपकी सहायता करते हैं। साथ ही ये मुंह से आने वाली बदबू से निजात दिलाने में मदद करता है।
5.छाले करे दूर
एक चम्मच सौंफ को पानी में उबल लें। इसमें चुटकी भर भुनी हुई फिटकरी मिला लें। इससे फिर दिन में 2 से 3 बार गरारे क रें। जल्द ही आपके मुंह के छाले ठीक होंगे।
6.खांसी में आराम
एक चम्मच सौंफ को पानी में उबल लें फिर इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर पी लें। आपको जल्दी ही खांसी में आराम मिलेगा।
7.डायरिया में आराम
एक चम्मच सौंफ और दो चम्मच बेल का गुदा मिला लें। इसे सुबह-शाम चबाकर खाने से डायारिया में राहत मिलती है।


Download Android App
Download iOS App











