ज्यादातर लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडा खाने का ज्यादा मन करता है। गर्मियों के दिनों में दही की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। क्योंकि दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। दही खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है साथ ही एसिडिटी की पेरशानी दूर हो जाती है।
दही खाने से आपको कई सारे लाभ भी होते हैं, खासकर गर्मी के दिनों में इसके क्या लाभ होते हैं ये हम आज आपको बताने वाले हैं। गर्मियों के मौसम में हम सभी चटपटा खाने की बजाय दही जैसी चीजों का सेवन करना ज्यादा पंसद करते हैं। जो हमारी सेहत से जुड़ी कई तरह की परेशानियों को दूर करता है। तो आइए जानते हैं दही खाने के कुछ फायदों के बारे में।
दही खाने फायदे…
1.दही पेट के लिए अमृत समान माना गया है दही पेट और आंतो दोनों की गर्मी को दूर करता है। साथ ही पाचन तंत्र को सबल बनाता है।
2.दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो कि हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं। दही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से लडऩे में भी मददगार है।
3.आयुर्वेद के मुताबिक गाय के दूध से बनने वाला दही बालवर्धक,शीतल,पौष्टिक,पाचक और कफनाशक होता है। भैंस से बनने वाला दूध रक्त,पित्त,बल-वीर्यवर्धक,स्निग्ध,कफकारक और भारी होता है।
4.कोलेस्ट्रोल बढऩे से रक्त-वाहिकाओं में रक्त प्रवाह में अवरोध पैदा होता है। दही कोलेस्ट्रोल को बढऩे से रोकता है।
दिल की बीमारियों जैसे हाई लब्ड प्रेशर,किडनी की बीमारी में दही का सेवन सबसे अच्छा माना गया है।
5.क्या आप नींद न आने की बीमारी से परेशान हैं तो आज से ही रोजाना एक कटोरी दही खाना शुरू कर दें। इससे आपको नींद न आने की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
6.यदि आप भी जोड़ो के दर्द से परेशान हैं तो आप रोजाना एक कटोरी के साथ हींग का छोंक लगाकर दही का सेवन करें। ऐसा करने से जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है।
7.दही में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से तैलीय तत्व दूर होते हैं। साथ ही ऐसा करने से आपके चेहरे में नई चमक आ जाती है।
8.दही मुंह के छालों के लिए एक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है। मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले खत्म हो जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App













