अमेजन ने मोबाइल के बदले भाजपा सांसद को भेज दिए पत्‍थर, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

Summary :

आज के समय में सबसे बड़ी सहूलियत ऑनलाइन शॉपिंग बन गई है लेकिन वहीं परेशानी का सबब भी कई मायनों में है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स फेस्‍टिव सीजन

आज के समय में सबसे बड़ी सहूलियत ऑनलाइन शॉपिंग बन गई है लेकिन वहीं परेशानी का सबब भी कई मायनों में है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स फेस्‍टिव सीजन में कई सारे ऑफर्स निकालते हैं और उसी दौरान कई तरह की ठगी की भी खबरें सामने आती हैं। 
ठगी की खबरें आपने आम जनता की तो सुनी हुईं हैं लेकिन एक ऐसा ही ठगी का मामला बीजेपी के एक सांसद के साथ हो गया है। दरअसल एक मोबाइल फोन अमेजन से सांसद जी ने मंगवाया था लेकिन फोन की जगह उन्हें पत्थर भिजवा दिए। सांसद जी के साथ ठगी पर जनता अब उनके मजे ले रही है। इतना ही नहीं इस पर तो कुमार विश्वास ने भी चुटकी ले ली। 
खगेन मुर्मू मालदा के सांसद हैं


पश्चिम बंगाल के मालदा से बीजेपी सांसद हैं खगने मुर्मू। सैमसंग का एक स्मार्टफोन पिछले दिनों अमेजन से उन्‍होंने ऑर्डर किया था। फोन की डिलिवरी तो हुई लेकिन डिब्बे में फोन की जगह उन्हें दो पत्‍थर निकले। इस मामले की शिकायत पुलिस में सांसद खगेन मुर्मू ने कर दी है। हालांकि यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है। 
सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे दिए रिएक्‍शन 

बुधवार की सुबह न्यूज एजेंजी एएनआई ने ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। लोगों ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अमेजन भी बोल रहा है मंदिर बनाएंगे पत्‍थर भिजवा दिए हैं। वहीं दूसरे यूजन ने लिखा, सांसद जी अब कैसा महसूस हो रहा है?
तंज कसा कुमार विश्वास ने भी 

बता दें लोकप्रिय कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भी इस पर तंज कसते हुए कहा, महसूस करिए सांसद जी, आप सब को चुनाव जितवाने के बाद बेचारी जनता को कैसा लगता है। 
सांसद जी घर पर नहीं थे जब डिलिवरी बॉय आया


पुलिस को शिकायत में सांसद मुर्मू ने कहा कि उनके बेटे ने यह फोन ऑर्डर किया था। जब मोबाइल घर पर आया तो उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। इस दौरान फोन का पैकेट पत्नी ने लिया और 11,999 रूपए डिलीवरी बॉय को दे दिए। उसके बाद जब फोन के पैकेट को मुर्मू ने खोला तो वह उसमें पत्‍थर देखकर दंग रह गए। 

Desk Team