देसी गर्ल ने आंख पर पट्टी बांध स्कूटी पर किया ये खतरनाक स्टंट, वीडियो देख खुला रह जाएंगा मुंह

Summary :

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की स्कूटी पर से छलांग लगाती हुई नजर आ रही है, लड़की ने यह करतब साड़ी पहनकर दिखाया है। इस वीडियो पर लोग एक से बढ़कर एक कॉमेंट कर रहे हैं।

आजकल लोग रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान के साथ भी खेल जाते हैं। स्कूटी-बाइक पर स्टंट करते हुए लोगों के वीडियो एक के बाद एक इंटरनेट पर देखने को मिल रहे हैं। कभी दुल्हन स्कूटी दौड़ाती दिखाई देती है तो कभी कपल चलती बाइक में किस करते हुए नजर आते हैं। इसी बीच अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर तमाम हैरतअंगेज वीडियोज़ देखने को मिलती है जिसके चलते कई बार लोगों का मौत तक से सामना हो चुका है। इसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं और इंस्टाग्राम पर वायरल होने के लिए ऊंट-पटांग कारनामें करते हैं। इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें एक लड़की साड़ी पहने स्कूटी पर से छलांग लगाती हुई नजर आ रही है।
वायरल क्लिप में आप देख सकते हैं कि लड़की ने सबसे पहले आंखों पर पट्टी बांध ली। फिर स्कूटी की पिछली सीट के किनारे पर जाकर खड़ी हो गई और हवा में उछलकर बैक फ्लिप लगा दी। लड़की फ्लिप लगाकर जमीन पर सीधी खड़ी होना चाह रही थी। हालांकि बैलेंस बिगड़ने की वजह से वो नीचे गिर गई। वहीं, उसके पास से दूसरी लड़की स्कूटी पर दिख रही हैं।
दरअसल, सड़क से गुजर रही स्कूटी पर मौजूद लड़की साड़ी वाली युवती को आंख पर पट्टी बांधे देखकर रुक जाती है और पीछे मुड़कर वहां हो रहा करतब देखने लगती है। मगर जैसे ही वो लड़की जमीन पर गिरती है, वो हंसते हुए वहां से निकल जाती है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और लोग इस वीडियो  को ज्यादा से ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं।
साड़ी में लड़की का स्टंट वीडियो को अबतक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये साड़ी पहनकर किया गया फालतू का नाटक है। ‘जबकि दूसरे यूजर ने कॉमेंट में लिखा, ‘सिर्फ लाइक्स के लिए रिस्क लेना पागलपन है।’ कुछ यूजर्स को लड़की का ये करतब बहुत पसंद आया।

Desk Team