मछली चोरी का शक… किशोर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

Summary :

Bulandshahr Police News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को पेड़ के सहारे टिकाकर डंडे से खूब पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेकर थाना चोला में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में बुलंदशहर पुलिस ने एक्स पर अपने अकाउंट @bulandshahrpol से लिखा- थाना चोला क्षेत्रान्तर्गत वायरल वीडियो जिसमें कुछ लोग एक युवक को पेड़ से पकड़कर डंडे से मार रहें हैं। वीडियों का तत्काल संज्ञान लेकर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चोला पर तीन…

Bulandshahr Police News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को पेड़ के सहारे टिकाकर डंडे से खूब पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेकर थाना चोला में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में बुलंदशहर पुलिस ने एक्स पर अपने अकाउंट @bulandshahrpol से लिखा- थाना चोला क्षेत्रान्तर्गत वायरल वीडियो जिसमें कुछ लोग एक युवक को पेड़ से पकड़कर डंडे से मार रहें हैं। वीडियों का तत्काल संज्ञान लेकर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चोला पर तीन व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, 1 अभियुक्त को हिरासत मे लिया गया है।

Bulandshahr Police News

 

Bulandshahr News Today: हसनपुर गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सिकंदराबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि 19 नवंबर को चोला थाना क्षेत्र के नैथला हसनपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोग एक युवक को पेड़ के सहारे टिकाकर डंडे से मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Bulandshahr Police News: क्रूरता बर्दास्त नहीं की जाएगी

Bulandshahr Police News
क्रूरता बर्दास्त नहीं की जाएगी (Image- Social Media)

सिकंदराबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि नाबालिग के साथ इस तरह की क्रूरता बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा “ये बेहद ही शर्मनाक है। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ़्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही कार्रवाई पूरी की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें: एक कॉल ने खोल दिया राज! ‘हैलो, मैं राहुल की पत्नी हूं’…‘नहीं, पत्नी तो मैं हूं’, डिलीवरी बॉय की दो शादियों का पर्दाफाश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।