CSK में जाते ही संजू सैमसन ने उड़ाया राजस्थान का मजाक, बोले – ‘अब आ रहा है चैंपियन वाला फील’

Summary :

Sanju Samson Disrespect Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले सबसे बड़ा बदलाव राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में हुआ है। लम्बे समय से चली आ रही अफवाहों और कानाफूसी के बाद संजू सैमसन राजस्थान को छोड़कर चेन्नई के खेमे में शामिल हो गए हैं, जबकि इसके बदले सीएसके ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को RR के हवाले किया है। राजस्थान रॉयल्स के फैंस जडेजा के आने से खुश तो थे, लेकिन उतने ही दुखी वो संजू सैमसन के जाने से भी हुए। मगर अब संजू ने एक ऐसा बयान दिया है जो…

Sanju Samson Disrespect Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले सबसे बड़ा बदलाव राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में हुआ है। लम्बे समय से चली आ रही अफवाहों और कानाफूसी के बाद संजू सैमसन राजस्थान को छोड़कर चेन्नई के खेमे में शामिल हो गए हैं, जबकि इसके बदले सीएसके ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को RR के हवाले किया है।

राजस्थान रॉयल्स के फैंस जडेजा के आने से खुश तो थे, लेकिन उतने ही दुखी वो संजू सैमसन के जाने से भी हुए। मगर अब संजू ने एक ऐसा बयान दिया है जो किसी भी RR फैन को अच्छा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि सीएसके की जर्सी पहनकर उन्हें चैंपियन जैसा फील हो रहा है।

Sanju Samson Disrespect Rajasthan Royals: संजू ने दिया बयान

Sanju Samson Disrespect Rajasthan Royals
Sanju Samson Disrespect Rajasthan Royals

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पेज से सैमसन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आईपीएल का ये स्टार पहली बार पीली जर्सी में दिख रहा है। उनकी जर्सी का नंबर 11 है। वीडियो में वो पहली बार पीली जर्सी पहनने के बाद की फीलिंग के बारे में बात कर रहे हैं और खुद को खुशकिस्मत बता रहे हैं। कह रहे कि उन्हें चैंपियन जैसी फीलिंग आ रही।

संजू सैमसन कहते हैं, “मैं इस दिन का इंतजार कर रहा था और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं पीली जर्सी पहनने जा रहा हूं। मैं हमेशा डार्क कलर्स में दिखता रहा हूं जैसे ब्लैक, ब्लू, ब्राउन लेकिन पीला अभी तक नहीं पहना, इस जर्सी को पहनना शानदार अनुभव है।”

Sanju Samson Disrespect Rajasthan Royals
Sanju Samson Disrespect Rajasthan Royals

सैमसन आगे कहते हैं, “मैंने कभी इसके बारे में सोचा ही नहीं था कि सीएसके की जर्सी पहनने के बाद क्या फील करूंगा…बहुत पॉजिटिव महसूस हो रहा है और मैं बहुत खुश हूं। इस जर्सी को पहनने के बाद एक अलग फीलिंग आ रही। मैं चैंपियन जैसा फील कर रहा हूं।”

 

सैमसन के इस बयान से राजस्थान रॉयल्स के फैंस काफी आहत हैं और वे अपने दुःख सोशल मीडिया पर जाहिर भी कर रहे हैं।

सैमसन ने राजस्थान के साथ की थी शुरुआत

Sanju Samson Disrespect Rajasthan Royals
Sanju Samson Disrespect Rajasthan Royals

आपको बता दें कि संजू सैमसन आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। 2016 और 2017 में वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े लेकिन उसके बाद फिर से राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए। चेन्नई सुपर किंग्स उनकी तीसरी आईपीएल टीम है।

संजू सैमसन ने अब तक आईपीएल में 177 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम करीब 31 के औसत से 4704 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 26 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं।

Also Read: BCCI ने दिया शुभमन गिल की चोट पर बड़ा अपडेट, दूसरे टेस्ट में लेंगे हिस्सा?

Rahul Singh Karki