CJI DY Chandrachud की कार का फोटो वायरल, जानें क्यों सुर्खियों में है नंबरप्लेट

Summary :

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) अक्सर अपने फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी मर्सडीज कार की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब सवाल आता है कि ऐसा उनकी कार में क्या खास कि ये हर जगह चर्चा में बना हुआ है। अंकों के साथ लिखा है CJI दरअसल, चीफ जस्टिस की कार के नंबरप्लेट की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें अंकों के साथ CJI लिखा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिजनेस एग्जीक्यूटिव लॉयड मैथियास ने अपने अकाउंट पर एक कार की तस्वीर को साझा करते…

CJI DY Chandrachud mercedes car number plate

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) अक्सर अपने फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी मर्सडीज कार की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब सवाल आता है कि ऐसा उनकी कार में क्या खास कि ये हर जगह चर्चा में बना हुआ है।

CJI DY Chandrachud mercedes car number plate

अंकों के साथ लिखा है CJI

दरअसल, चीफ जस्टिस की कार के नंबरप्लेट की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें अंकों के साथ CJI लिखा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिजनेस एग्जीक्यूटिव लॉयड मैथियास ने अपने अकाउंट पर एक कार की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, “कल दिल्ली में एक निजी समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश, धनंजय चंद्रचूड़ को देखा। बाहर निकलते समय, मैं उनकी कार के लाइसेंस प्लेट नंबर: DL1 CJI 0001 पर ध्यान दिए बिना नहीं रह सका। वेरी कूल। कितना अच्छा होता कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त की कार का नंबर प्लेट DL1 CEC 0001 होता?”

CJI की नहीं है पर्सनल कार

आपको बता दें, एक तरफ जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश की कार का VIP नंबर प्लेट चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर एक ट्विटर यूजर ने दावा करते हुए बताया है कि, यह कार CJI की पर्सनल कार नहीं है। एक्स पर @rishibagree अकाउंट ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटेल को साझा करते हुए लिखा कि यह कार चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की नहीं बल्कि भारतीय सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के नाम पर रजिस्टर्ड है।

यह @rishibagree अकाउंट ने शेयर किया है।

यह CJI की आधिकारिक कार है। वहीं, पोस्ट में आगे दावा किया गया है कि यह कार बीएस-6 डीजल मॉडल है और बस 9 महीने पुरानी है। यह कार दिल्ली में 15 साल तक के लिए रजिस्टर्ड है और इसका रजिस्ट्रेशन 14 मई 2038 को समाप्त हो जाएगा।

88 लाख की है यह मर्सडीज कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिस DY चंद्रचूड़ के पास रहने वाली यह Mercedes E 350D कार ई-क्लास लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी कीमत 88 लाख रुपये है। यह लग्जरी कार कई तरह के हाईटेक फीचर्स, लग्जरी सुविधाओं और सिर्फ चार कलर में आती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid