जीवन बहुत लंबा है यहां कब किससे मुलाकात हो जाए इस बारे में पहले से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हाल ही में एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर से सामने आया है। जहां पर एक भारतीय युवक ने चीन लड़की से शादी रचाई है। वैसे इस समय चीन की स्थिति बेहद खराब हो रखी है,क्योंकि इन दिनों चीन में कोरेना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। इतना ही नहीं अब तक ये खतरनाक वायरस 300 लोगों की जान ले चुका है।

ऐसे में ये कपल कोरोना वायरस की परवाह किए बिना जिंदगीभर के लिए एक-दूसरे के हो गए। इस जोड़े की शादी मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हुई है। ऐसा इस वजह से क्योंकि युवक की दुल्हन यानी जी हाओ वांग अपने परिवार के साथ चीन से मंदसौर आई थीं।

मंदसौर जिला हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया है कि जी हाओ की फैमिली के मंदसौर पहुंच जाने के बाद ही पांच से छह डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने इनकी जांच करी है। हालांकि इस परिवार के किसी भी सदस्य में कोरोना वायरस के संक्रमण नहीं थे,मगर बावजूद इसके एहतियाती तौर पर इनकी जांच की गई। डॉक्टरों का कहना था कि अगर इनमें से किसी में भी कोरोना वायरस के संक्रमण पाएं जाते हैं तो इन्हें फौरान ही हॉस्पिटल में भर्ती करना होता।

कनाडा में हुई मुलाकात
दुल्हन बनी जी हाओ ने बताया कि उनकी मुलाकात सत्यार्थ मिश्रा से करीब पांच साल पहले कनाड़ा में हुई थी। उस समय ये दोनों पढ़ाई कर रहे थे। इस बीच इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और इन्होंने शादी करने का निर्णय लिया।

इस कपल की शादी में जी हाओ के माता-पिता के अलावा दो अन्य रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे थे। वहीं सत्यार्थ ने बताया कि उनकी होने वाली पत्नी जी हाओ के चार अन्य रिश्तेदार भी शादी में आने वाले थे,मगर कोरोना वायरस की वजह से उन्हें वीजा नहीं मिल पाया।

कोरोना वायरस अब तक 25 देशों तक आ पहुंचा
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने रविवार को चीन के लिए ई-वीजा सेवा को रद्द कर दिया है। बात अगर कोरोना वायरस की करें तो अब तक दुनिया के 25 देशों तक ये बेहद खतरनाक वायरस आ पहुंचा है जिसमें भारत भी शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



