आनंद महिंद्रा ने कोरोना वायरस को लेकर किया था ‘पत्ते के मास्क’ वाला ट्वीट, डिलीट करके लोगों से मांगी माफी

Summary :

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। अकसर समाजिक मुद्दों पर वह अपनी राय देते रहते हैं। कई बार लोगों के अजीबो-गरीब

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। अकसर समाजिक मुद्दों पर वह अपनी राय देते रहते हैं। कई बार लोगों के अजीबो-गरीब अविष्कारों को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। ऐसा ही एक ट्वीट लॉकडाउन के दौरान आनंद महिंद्रा ने बीते शनिवार को ट्विटर पर किया था। उसमें एक महिला और उसके बच्चे ने पत्तियों का मास्क लगाया हुआ था। आनंद महिंद्रा को अब आलोचनाओं का सामना इस तस्वीर को लेकर करना पड़ रहा है। हालांकि इस ट्वीट को डिलीट करके आनंद महिंद्रा ने माफी मांग ली है। 
आनंद महिंद्रा की मास्क वाली पोस्ट पर भड़के लोग 

आनंद महिंद्रा ने जो तस्वीर शनिवार को ट्वीट की थे उसमें एक बच्ची और मां नजर आ रहे हैं। असली मास्क की जगह पत्तियों को घागे में बांधकर कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए दोनों ने अपने मुंह पर बांध रखा था। आनंद महिंद्रा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था कि, ‘मां और बच्ची ने पत्ते से बने मास्क लगा रखे हैं। कोरोना वायरस के इस दौर में ये फोटो लोगों के बीच पहचान बन जाएगी। इससे ये साफ होता है कि प्रकृति हमें वो सारी चीजें देती है जिसकी हमें जरूरत है।
ट्वीट डिलीट करके मांगी माफी 

आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट के बाद लोगों ने कड़ी आलोचना की। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कॉमेडियन अदिति मित्तल ने लिखा कि, आनंद ये जश्न मनाने की चीज नहीं है। ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि जिससे साबित हो सके कि पत्ते से बने मास्क से बचाव होता है। वे यह पर्यावरण जागरूकता के लिए नहीं कर रहे हैं। वे यह इसलिए कर रहे हैं कि, उनके पास जीवन बचाने के लिए को लिए मास्क नहीं हैं। हालांकि कई लोगों ने आनंद महिंद्रा की कड़ी आलोचना की है। 
आनंद महिंद्रा की तारीफ गलती मानने पर लोगों ने की 

आनद महिंद्रा ने इस पोस्ट को डिलीट किया और लोगों से मांगी माफी। आनंद महिंद्रा ने माफी मांगते हुए पोस्ट में लिखा, आप सही हैं, मैं देख सकता हूं कि मेरा ट्वीट स्थिति की विषमता के लिए कैसे असंवेदनशील दिखा रहा है। मैंने इसे हटा दिया है। महिंद्रा के माफी मांगने पर लोगों ने तारीफ की। महिंद्रा की तारीफ करते हुए आशीष चौधरी ने ट्वीट करके लिखा, आपकी संवेदनशीलता दिख रही है। बहुत कम लोगों में ऐसी विनम्रता होती है।

Desk Team