अमेरिका में गाय के उपले 214 रुपयों में बिक रहे हैं, लिखा- ‘खाने के लिए नहीं…..

Summary :

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इन दिनों गाय के उपले बेचे जा रहे हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर यह बिक रहे हैं। यह तो हम सबको ही पता है

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इन दिनों गाय के उपले बेचे जा रहे हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर यह बिक रहे हैं। यह तो हम सबको ही पता है कि ऑनलाइन गाय के उपले बेचे जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिका के न्यू जर्सी के एडिसन में भी गाय के उपले बेचे जा रहे हैं। 
दरअसल गाय के उपले वहां की एक किराने की दुकान बेच रही है। 2.99 डॉलर भारतीय रूपए के मुताबिक 214 रुप के गाय के उपले बिक रहे हैं। गाय के उपले की तस्वीर ट्विटर पर समर हलार्नकर नाम के एक यूजर ने पोस्ट की है। इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि गाय के उपले पैकेट के अंदर हैं। 

समर हलार्नकर ने इस पोस्ट को पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा, मेरे भाई ने इसे न्यूजर्सी के एडिससन की एक किनारे की दुकान में देखा। गाय के उपले 2.99 डॉलर में बेचे जा रहे हैं। गाय के उपले उस पैकेट में 10 हैं और पैकेट के बाहर लिखा हुआ है कि धार्मिक उद्देशय के लिए है खाने के लिए नहीं है। इस पैकेट पर लिखा हुआ है कि ये प्रोडक्ट भारत का है। 
यूजर्स ने कहा भारत का प्रोडक्ट है 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

18 नवंबर को ट्विटर पर यह पोस्ट उन्होंने किया था। ट्वीट के साथ उन्होंने एक सवाल पूछा, क्या दे देसी गाय के हैं या फिर कहीं और की गाय के उपले हैं? उसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जवाब देते हुए कहा कि यह प्रोडक्ट भारत का ही है। 

Desk Team