शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसीलिए कहते हैं शनिदेव की पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपने कोई गलती नहीं की हो।ऐसे में शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं।

अगर आपके बिजनेस में कोई लॉस हो रहा है तो शनिवार को पीपल के 11 पत्तों से एक माला बनाकर मंदिर में जाकर शनि देव को चढ़ाएं. इससे आपको व्यापार में लाभ होगा।
शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाएं।मान्यता है कि इससे घर में धन, यश और वैभव की कमी नहीं होती है।

यदि आप लंबे समय से कोर्ट- कचहरी या किसी केस में फंसे हुए हैं तो शनिवार के दिन करें ये उपाय।कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मंदिर में जाकर शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें। इस दौरान ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का लगातार जाप करते रहें।
मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें घोड़े की नाल चढ़ाने से जीवन में आने वाली मुसीबतों से छुटकारा मिल सकता है।

शनिवार की सुबह जल्दी उठकर आटे में शक्कर और काला तिल मिलाकर चीटियों को खिलाएं। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। इसके साथ ही यह उपाय शनि दोष को भी दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।
शनिवार के दिन गरीबों या जरूरतमंदों को कुछ विशेष चीजें जैसे काले तिल, काले रंग के कंबल और उड़द की दाल का आप दान कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



