जैसे-जैसे समय बदल रहा है विज्ञान भी काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आज से कई सालों पहले सोशल मीडिया नाम की चीज नहीं थी, लोग आपस में नाम और पहचान से जानते थे। लेकिन अब समय बदल चूका है, लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने लगे है। हर किसी की पहचान शायद अब सोशल मीडिया से की जाती है। पर आपके मन में कभी एक सवाल आया है कि आपके मरने के बाद अपने सोशल मीडिया अकॉउंट का क्या होगा। अगर आपको नहीं पता तो इसका उत्तर खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले पर फेसबुक के डेडिकेटेड पेज में कहा गया है, “अगर आपकी मृत्यु हो जाती है तो आप अपने खाते को स्थायी रूप से हटाने का विकल्प चुन सकते हैं। इसका मतलब यह है कि जब कोई हमें बताता है कि आपका निधन हो गया है, तो आपके सभी संदेश, फोटो, पोस्ट, टिप्पणियां, प्रतिक्रियाएं और जानकारी फेसबुक से तुरंत और स्थायी रूप से हटा दी जाएंगी। आपकी मुख्य प्रोफ़ाइल और कोई अन्य भी फेसबुक प्रोफ़ाइल भी हटा दी जाएगी”।
.jpg)
फेसबुक यूजर “मेमोरियलाइज्ड प्रोफाइल” का विकल्प चुन सकते हैं, जो उनके पेज को एक श्रद्धांजलि पेज में बदल सकता है जिसे एक निर्दिष्ट “विरासत संपर्क” द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। फेसबुक बताता है, “मेमोरियलाइज्ड प्रोफाइल दोस्तों और परिवार के लिए एक व्यक्ति के गुजर जाने के बाद यादों को इकट्ठा करने और साझा करने के लिए एक जगह है”। लेकिन यादगार प्रोफ़ाइल पर शेयर की गई फोटो या वीडियो केवल कुछ यूजर को ही दिखाई देगी। कोई भी प्रोफ़ाइल में लॉग इन नहीं कर सकता है। साथ ही यह जिन्हें आप जानते हैं उन लोगों के सुझावों में दिखाई नहीं देगा।
.jpg)
यदि कोई पेपर आदि नहीं दिया गया, तो पेज को बदला नहीं जा सकता। फेसबुक मित्रों और परिवार को यादों को शेयर करने के लिए एक जगह है। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मेमोरियल पेज और अकाउंट डिलीट करने के विकल्प मौजूद हैं, जो सेटिंग्स में देखने को मलते है।
.jpg)
फेसबुक ने अपने यूजर्स को यह भी याद दिलाया कि फेसबुक सभी चीजों को काफी यादगार बनता है। यदि विरासती संपर्क के रूप में नियुक्त किया गया व्यक्ति परिवार का सदस्य या मृत व्यक्ति का करीबी दोस्त नहीं है, तो उनका सुझाव है कि यादगार पेज का अनुरोध करने से पहले व्यक्ति के परिवार से संपर्क करें।


Download Android App
Download iOS App



