कोरोना वायरस संकट में पूरी दुनिया के स्वास्थ्य कर्मियों को ‘असली नायक’ उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए बोला जा रहा है। दुनिया भर के डॉक्टर्स कोरोना वायरस महामारी में फर्स्ट लाइन पर खड़े हैं। हाल ही में दुनिया भर में डॉक्टर्स डे बनाया गया था। इसी बीच एक डॉक्टर ने बॉलीवुड गाने पर डांस करके अपने सहयोगियों का मनोरंजन किया। बता दें कि एक्ट्रेस नोरा फतेही के गाने पर मुंबई की डॉक्टर रिचा नेगी ने उन्हीं की तरह पीपीई किट में शानदार डांस किया। डॉक्टर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर रिचा नेगी ने अपना यह वायरल वीडियो साझा किया है और उसमें वह ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ फिल्म के गाने ‘गर्मी’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीपीई किट पहनकर डॉक्टर ने डांस मूव किये हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को डॉक्टर का यह डांस बहुत पसंद आ रहा है।

इस वीडियो के साथ डॉक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘हमने इस गार्मि-फुल में रोगियों की सेवा करते हुए भी स्थिति की नकारात्मकता को हमें प्राप्त नहीं होने दिया। रिचा ने यह भी कैप्शन में लिखा, मुझे यह गाना बहुत पसंद है। लेकिन अब साफ हो गया कि यह गाना उन डॉक्टर्स पर बिल्कुल मैच करता है जो पीपीई किट पहनकर काम कर रहे हैं। (हाय गर्मी)
सोशल मीडिया पर लगभग 4 लाख व्यूज इस वीडियो को मिले चुके हैं। डॉक्टर के डांस की लोगों ने तारीफ की है। जबकि एक यूजर ने कमेंट में लिखा, शानदार, हमारे हीरोज डॉक्टर्स को सैल्यूट। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, आपके लिए जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। आप जो काम कर रहे हैं उसके लिए रिस्पेक्ट।



Download Android App
Download iOS App



