Dubai Princess Sheikha Mahra Perfume: दुबई की राजकुमारी शेखा महरा मोहम्मद राशिद अल मकतूम अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। कुछ समय पहले वह अपने पति से तलाक के कारण चर्चा में आई थी। क्योंकि जिस अंदाज में वह अपने पति से अलग हुई थी, वह सच में काफी अलग था। लेकिन एक बार वह फिर (Dubai Princess Sheikha Mahra Perfume) से चर्चा में आ गई है। क्योंकि उन्होंने अपना एक परफ्यूम लॉन्च किया है। जिसका नाम उन्होंने कुछ ऐसा रखें कि शायद दिल टूटे हुए लोग उसे खरीदने के लिए सबसे पहले आएंगे।
राजकुमारी ने लॉन्च किया परफ्यूम
बता दें कि दुबई के शासक मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की 30 वर्षीय राजकुमारी शेखा महरा ने इंस्टाग्राम पर डिवोर्स नाम का एक परफ्यूम मार्केट में उतारा है। ये परफ्यूम काले रंग की एक बेहद सुंदर बोतल में मौजूद है। मार्केट में लॉन्च करने से पहले एक टीजर लॉन्च किया था। इसने सोशल मीडिया पर तहलका (Dubai Princess Sheikha Mahra Perfume) मचा दिया था। वीडियो में टूटे हुए कांच, गहरे रंग की पंखुड़ियां और एक काला पैंथर दिखाया गया था। परफ्यूम का नाम राजकुमारी ने डिवोर्स रखा है, जिसका हिंदी में मतलब तलाक है।
View this post on Instagram
पति से इंस्टाग्राम पर लिया था तलाक
Dubai Princess Sheikha Mahra Perfume: बता दें कि शेखा महरा के पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री हैं। मई 2023 में महरा ने बिजनेसमैन शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से शादी की थी। विवाह के एक साल बाद (Dubai Princess Sheikha Mahra Perfume ) उनकी बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के कुछ हफ्तों बाद ही महरा ने अपने पति को सार्वजनिक रूप से एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तलाक दे दिया था।
View this post on Instagram
शेखा महरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, ” डियर हसबैंड, जैसा कि मुझे पता है कि आपके संबंध दूसरों (Dubai Princess Sheikha Mahra Perfume) के साथ है इसलिए मैं आपसे तलाक ले रही हूं। मैं तुम्हें तलाक दे रही हूं, मैं तुम्हें तलाक दे रही हूं, मैं तुम्हें तलाक दे रही हूं। अपना ख्याल रखें, आपकी पूर्व पत्नी।


Download Android App
Download iOS App




