आज महानवमी तिथि है यानी शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन 7 अक्टूबर। आज के दिन कुछ महाउपाय करने से माता सिद्घिदात्री मां दुर्गा भवानी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी। आप यह उपाय रात 8 बजे से लेकर 12 बजे रात के बीच कभी भी कर सकते हैं। हिन्दू धर्म शास्त्रों के मुताबिक नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन मां दुर्गा की महाशक्तियां अत्याधिक जाग्रत रहती हैं और यही वह समय है जब कोई अपनी इच्छा पूर्ति के लिए कोई उपाय करता है तो मां दुर्गा उसकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।

आज के दिन रात को यह महाउपायों को कर लेने से व्यक्ति के जीवन की धन संबंधित सारी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। इन उपायों को करते वक्त यह जरूर याद रखें कि आपको बीच में कोई रोके-टोके नहीं। मां दुर्गा अपने भक्तों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

श्रद्घालु भक्त नौ दिनों तक मां की आराधना विधि पूर्वक करते हैं तो नवमी तिथि के दिन किए गए कुछ यह महाउपाय खाली नहीं जाते हैं। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन सुबह कन्या पूजन किया जाता है। लेकिन यदि इस दिन रात में कुछ खास उपायों को पूर्ण विश्वास के साथ कर लिया जाए तो इंसान की सभी तरह की परेशानी दूर होने लगती है। मां दुर्गा भवानी उपायकर्ता की कामनाएं पूरी कर देती है।

1. 7 अक्टूबर यानी शारीदय नवरात्रि की नवमी तिथि की रात को इस उपाय को करने से पहले गंगाजल मिले हुए पानी से स्नान करने के बाद घर के पूजा स्थल की थोड़ी सी जगह को गाय के गोबर से लीप लें। अब उसी जगह पर गाय के घी का दो मुंह वाला एक दिया जला लें। दीपक के सामने एक कपूरी पान के पत्ते पर 5 लौंग,देशी कपूर,5 इलायची और गुग्गल के साथ कुछ मीठा रखकर माता रानी को इसकी धूनी दें। अब मां दुर्गा के बीच मंत्र का एक हजार बार जप भी करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में धन आवक के रास्ते खुल जाएंगे।

2.यदि आप भी किसी को अपना बनाने की चाहत रखते हैं तो शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि की रात को सुगंधित चंदन और केसर पाउडर को मिलाकर एक कपूरी पान के पत्ते पर रखकर जलाएं। अब मां चंडी स्त्रोत का पाठ लाल रंग के आसन पर बैठकर कर लें। सुबह उठकर पान की राख की भस्म का तिलक आप अपने माथे और गले पर लगा लें। ऐसा करने से आप जिसे चाहते हैं आप उसे अपने वश में कर सकेंगे।

3.शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि की रात को मां दुर्गा जी के मंदिर में धन-वैभव की कामना से जाकर कपूरी पान के पत्ते पर केसर,चंदन का इत्र और गाय का घी को मिलाकर छोटा-सा स्वास्तिक बना लें। अब इस पर कलावा बांधकर एक सुपारी रख दें। धन संबंधित सभी परेशानियां खत्म होने लगेगी।


Download Android App
Download iOS App



