आप कई बार ऐसे लोगो से मिलते होंगे जिनसे मिलकर आप कभी उन्हें भूल ही नहीं पाते हो जी हाँ ऐसा होता हैं इसलिए नहीं क्योकि उनसे आपकी मीटिंग काफी अलग थी बल्कि इसलिए क्योकि वो इतने अजीब थे कि आप उनका चेहरा और उनसे की गयी मुलाक़ात कभी भुला ही नहीं पाए.

कुछ दिनों पहले एक खबर आई थी कि 21 साल की एक इन्फ्लुएंसर केरोले चावेस को ब्राजील के शॉपिंग मॉल्स ने बैन कर दिया है. क्योंकि वह अजीबोगरीब कपड़े पहनती थी. अब ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला पर पाबंदी लगा दी गई है. वह 2 बच्चों की मां है, लेकिन उसे स्कूल वाले अंदर नहीं जाने देते. पब वालों ने उस पर लाइफटाइम बैन लगा दिया है. वजह जानकर हैरान रह जाएंगे. महिला दुखी है लेकिन फिर भी अपना शौक छोड़ने को तैयार नहीं.

दरअसल, वेल्स की रहने वाली मेलिसा स्लोअन टैटू की दीवानी हैं. उन्होंने अपने सिर से पांव तक टैटू बनवा रखे हैं. उनका मानना है कि वह दुनिया की सबसे ज्यादा टैटू गुदवाने वाली महिला हैं. इसे साबित करने के लिए जल्द ही वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराना चाहती हैं. इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है. उन्हें कोई काम देने को तैयार नहीं. यहां तक की टैटू पार्लर में भी वह नहीं जा सकतीं. स्कूल और पब वालों ने तो आजीवन बैन लगा दिया है.
मुझे नहीं मिल सकती नौकरी…!

46 वर्षीय मेलिसा ने डेली स्टार को बताया, मुझे नौकरी नहीं मिल सकती. कई जगह कोशिश की लेकिन कहीं से मौका नहीं मिला. थककर मैंने शौचालय साफ करने वाली नौकरी का फार्म भरा लेकिन वहां से भी मना हो गया. मेरे टैटू के कारण कोई मुझे मौका ही नहीं देना चाहता. मैं अपने बच्चों के स्कूल में भी नहीं जा सकती. क्योंकि वे अंदर नहीं जाने देते. ऐसा लगता है कि मुझे अपने बच्चों को सिर्फ खिड़की से खेलते हुए देखने के लिए बनाया गया है. मेरी कोई क्रिसमस पार्टी नहीं होती. स्कूल वाले मुझे नहीं बुलाते.
चेहरे का हर इंच हैं स्याही से ढका हुआ

मेलिसा के चेहरे का हर इंच स्याही से ढका हुआ है. उसके गाल, ठुड्डी और माथे पर फूलों और क्रूस के जटिल डिजाइन बने हुए हैं. पहले उसने चेहरे पर एक बार डिजाइन बनवाई. लेकिन फिर उसे लगा कि ठीक नहीं लग रहा. तो उसने तीन बार टैटू खुदवाया. मेलिसा ने कहा, मेरे चेहरे पर टैटू की तीन परत हैं. शायद मेरे पास दुनिया में सबसे अधिक टैटू हैं, और यदि नहीं, तो जिस तरह मैं लगातार बनवाती जा रही हूं, वह दिन दूर नहीं जब सबसे ज्यादा टैटू मेरे पास होंगे.

वह टैटू की आदी हैं और हर हफ्ते तीन नए डिज़ाइन बनवाती हैं. कई बार लागत कम रखने के लिए अक्सर अपने साथी को खुद ऐसा करने देती है. मेलिसा ने कहा, मैं टैटू बनवाने की आदी हूं, मैं सप्ताह में तीन टैटू बनवाती हूं और मैं इसे कभी नहीं छोड़ूंगी – अगर मैं 70 साल की हो जाऊं तो भी मैं टैटू बनवाती रहूंगी.


Download Android App
Download iOS App



