शेर और शेरनी के मुंह से उनका शिकार निकालकर ले जाना अपने आप में हैरत की बात है। जगंल के राजा और रानी के सामने जाने से बाकि जानवर और इंसानों दोनों ही डरते हैं मगर इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें देखकर हर किसी के मुंह पर बस एक ही बात आ रही है ‘जांको राखे साईयां मार सके ना कोई।’ ये कहावत को आपने बहुत बार सुनी होगी कि जिसके ऊपर भगवान का हाथ होता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

वैसा ही ठीक इस वीडियो में भी होता दिखाई दे रहा है। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शेरनी और गाय को आपस में भिड़ते देखा जा सकता है। वीडियो नजर आ रहा है कि शेरनी अपने पंजे से गाय को गिराने की कोशिश कर रही है। इस दौरान वो शेरनी अपने मुंह से गाय के गले को पकड़ी हुई है और गाय काफी कोशिश करने के बाद भी उस शेरनी के पंजे से खुद को आजाद नहीं करा पाती है।
ગીર સોમનાથ જિલ્લાના આલીદર ગામે સિંહણ દ્વારા ગાય ઉપર હુમલો કરેલ ત્યારે ખેડૂતે #Credit કિરીટસિંહ ચૌહાણ પોતાની ગાયને એક ખમીરવંતો પ્રયાસ કરેલ અને સફળતા મળેલ.
ખુબ ખુબ સલામ#lion #animalattack #cow #lioness #kingofthejungle #hunt #wildlife #india #nationalgeographic #discovery pic.twitter.com/lDYGub9bfZ— Vivek Kotadiya🇮🇳 BJP (@VivekKotdiya) June 29, 2023
तभी वहां एक किसान आता है और गाय को शेरनी के चंगुल से आजाद करने की कोशिश करने लगाता है।पहले तो वो किसान आवाज लगाकर दोनों को अलग करने की कोशिश करता है, लेकिन जब शेरनी गाय को नहीं छोड़ती है तो तब थोड़ा पीछे जाकर किसान आसपास कुछ खोजने लगता है। किसान हाथ में पत्थर उठाकर शेरनी की तरफ आगे बढ़ता है और उस तरफ पत्थर फेंकता है। इसके बाद अचानक शेरनी गाय को छोड़कर वहां से भाग जाती है।







ये वीडियो गुजरात के गीर सोमनाथ का बताया जा रहा है और वीडियो को जूनागढ़ के पार्षद विवेक कोटादिया ने ही ट्विटर पर शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट कर लिखा, ‘क्या शेर बनेगा रे तू।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत अच्छा हुआ कि किसान ने बहादुरी से अपनी गाय को शेरनी से बचा लिया… मुझे समझ नहीं आया कि जो व्यक्ति इस वीडियो को शूट कर रहा है उसने किसान की मदद क्यों नहीं की।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शेर है भारत के किसान….कभी झुकेगा नहीं।’


Download Android App
Download iOS App



