Himachal Pradesh में विदेशी व्लॉगर को मिली मसाला चाय, बताया-चाय का ‘असली’ सोर्स

Summary :

चाय भारत में सबसे फेमस ड्रिंक है। सुबह की चाय, शाम को दोस्तों के साथ एक चाय की प्याली को कोई भी मना नहीं कर सकता है। चाय तो अब नेशनल प्राइड का प्रतीक बन गया है। लेकिन अब एक विदेशी व्लॉगर ने मसाला नेशनल प्राइड चाय के बारे में जो कहा है उसे देख लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर है। वीडियो में व्लॉगर प्रिय भारतीय चाय के ‘असली’ सोर्स के बारे में मज़ाक उड़ा रहा है।   पहाड़ों में बताया चाय का ‘असली’ सोर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स कहता है, “मैंने सिर्फ…

Foreign Vlogger Makes Spoof On Real Origin Of Masala Chai

चाय भारत में सबसे फेमस ड्रिंक है। सुबह की चाय, शाम को दोस्तों के साथ एक चाय की प्याली को कोई भी मना नहीं कर सकता है। चाय तो अब नेशनल प्राइड का प्रतीक बन गया है। लेकिन अब एक विदेशी व्लॉगर ने मसाला नेशनल प्राइड चाय के बारे में जो कहा है उसे देख लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर है। वीडियो में व्लॉगर प्रिय भारतीय चाय के ‘असली’ सोर्स के बारे में मज़ाक उड़ा रहा है।

Foreign Vlogger Makes Spoof On Real Origin Of Masala Chai

 

पहाड़ों में बताया चाय का ‘असली’ सोर्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स कहता है, “मैंने सिर्फ एक ही चीज़ खोजने के लिए भारत की रूफ, हिमाचल प्रदेश तक सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा की, और वह मसाला चाय का सोर्स है।” इसके बाद वह जमीन पर कीचड़ भरी पटरियां दिखाने के लिए कैमरा घुमाता है और कहता हैं, “और इसे देखो। आप देख सकते हैं कि यह नीचे की ओर बहती है। पहाड़ों में गायों द्वारा पहले से ही इसमें दूध डाला जाता है। लीटर और लीटर मसाला चाय”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Martijn (@jamesbondsai)

ये वीडियो @jamesbondsai ने शेयर किया है।

यही नहीं वह खुद को चाय का ‘टेस्ट’ लेता हुआ दिखाता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह उसने सच में ऐसा किया या फिर सिर्फ इसे टेस्ट करने का दिखावा किया। लेकिन आगे वह ड्रिंक के फ्लेवर के बारे में बताते हुए कहते हैं, “लौंग, दालचीनी, अदरक… पूरे भारत में फैल रहा है। यह अविश्वसनीय है”।

लोगों ने जताया गुस्सा

इंस्टाग्राम पर @jamesbondsai द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को अभी तक 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है वहीं इसे अभी तक 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, इस वीडियो को बनाने का प्वाइंट क्या है। जबकि एक यूजर ने लिखा, वहां तुम्हें चॉकलेट केक भी मिल जाएगा, जरा ट्राई करना। वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, ‘आधी दुनिया इसे देखकर आप पर यकीन करेगी और चाय पीना बंद कर देगी’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid