सोशल मीडिया के जमाने में कब किससे कौन से प्लेटफॉर्म पर प्यार हो जाए इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन मोहब्बत अगर सच्ची हो तो दो प्यार करने वाले इंसानों को मिलने से कोई नहीं रोक सकता । जी हां इस बात का सबूत खुद ये प्रेमी जोड़ा है। जो अपने प्यार को हासिल करने के लिए सात समुंद्र पार करके और हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके अपने प्यार के पास पहुंची। ये बेहद अनोखी लव स्टोरी राजस्थान के युवक वैभव और अमेरिका की स्टेफ ने की है।

प्रेमिका अमेरिका और प्रेमी राजसमंद से…
इस प्रेमी जोड़े ने फेसबुक के माध्यम से एक-दूसरे से बातचीत करनी शुरू करी। पहले दोस्त बने और उसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद इस कपल ने बुधवार के दिन उदयपुर के जगदीश मंदिर स्थित सूर्य नारायण मंदिर में विवाह कर लिया। वैभव मूलरूप से राजस्थान के राजसमंद जिले के कांकरोली की शांति कॉलोनी का रहने वाला है।

वहीं वैभव की पत्नी यानी स्टेफ नी अमेरिका के टेक्सास में रहती हैं। यह फेसबुकिया अनोखी प्रेम कहानी करीब सात साल पहले शुरू हुई थी। जी हां तब वैभव की बातचीत फेसबुक पर स्टेफ से हुई। दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई। करीब तीन साल पहले स्टेफनी जयपुर घूमने के लिए भी आई। उस दौरान स्टेफनी और वैभव की पहली मुलाकात हुुई थी जिसके बाद से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई ।

इसके बाद इन दोनों ने हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे को हमसफर बनने की ठानी और दोनों ने अपने-अपने परिवार वालों को अपने रिश्ते के बारे में बता दिया। परिवार की राजमंदी होने पर स्टेफनी ने अप्रैल 2019 में अपनी बहन और मां के साथ राजसमंद आई। इसके बाद दोनों के परिवार ने 11 दिसम्बर 2019 को राजस्थान की लेकसिटी में जगदीश मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी में दोनों के नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।

बता दें कि वैभव की दुल्हन स्टेफनी अमेरिका के टेक्टास में केयर टेकर में बुजुर्गों की देखभाल करती है। इसके साथ-साथ वह डॉक्टरी की पढ़ाई भी कर रही हैं। उनकी पढ़ाई पूरी होने में दो साल और बाकी हैं। वहीं दूल्हा वैभव होटल मैनेजमेंट की लाइन में हैं। वहीं अमेरिका के टेक्सास से राजस्थान के राजसमंद से दूरी 13631 किलोमीटर है।


Download Android App
Download iOS App



