Girlfriend को Impress करने के लिए कर रहा था स्टंट, फिर जो हुआ वो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Summary :

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर हेलमेट पहन कर खड़ी है। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आता है और उसे इंप्रेस करने की कोशिश करता है।

फेमस होने का क्रेज नौजवानों में बढ़चढ़ कर देखा जा सकता हैं। कहीं लोग स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते है, वहीं कई लोग इंस्टाग्राम से इंप्रेस होकर उनके जैसा करने की कोशिश करते है। वहीं कई बार उनकी ये वीडियो वायरल हो जाती है और वे फेमस हो जाते है। वहीं कई बार उनकी ये वीडियो वायरल तो होती है, पर उन्हें हंसी का पात्र बना देती है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख कर लोग कह रहे और करो गर्लफ्रेंड को इंप्रेस।
दरअसल, सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब पसंद की जा रही है। इसलिए नहीं कि उसमें कुछ नया था, बल्कि इसलिए क्योंकि एक जनाब इसमें हंसी का पात्र बन रहा है। बता दें, वायरल वीडियो में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए स्टंट कर रहा होता है। लेकिन फिर कुछ ऐसा हो जाता है, जो ना ही तो वीडियो रिकॉर्ड करने वाले है और न ही लड़के ही और न ही लड़की ने सोचा होगा। दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर हेलमेट पहन कर खड़ी है। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आता है और उसे इंप्रेस करने की कोशिश करता है। लेकिन इसी वक्त कुछ ऐसा होता है कि वह लड़की को अपने साथ लेकर नीचे गिर जाता है और सबके सामने हंसी का पात्र बन जाता है।

बता दें, इस वीडियो को @tn_idea_creator_official ने शेयर किया है। वहीं इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख सकते है। साथ ही लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है-“मजा आ गया भाई को”। वहीं अन्य यूजर लिखता है-“ये उदाहरण है लोगों पर आंख बंद कर भरोसा न करने के लिए”। हालांकि, इस स्टंट के बाद वो लड़की इंप्रेस हुई हो या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन वे दोनों ही लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का कारण बन गए है। 

Khushboo Sharma