हरी मूंग की दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कई पोषक तत्वों से भरपूर हरी मूंग दाल वजन कम करने के लिहाजे से सबसे ज्यादा लाभकारी होती है। इतना ही नहीं हरी मूंग डायबिटीज के जोखिम को भी नियंत्रित करती है। साबूत हरी मूंग को भी आप दाल के तौर पर खा सकते हैं और इसके अलावा आप इसे उबाल कर भी खा सकते हैं। कई लोग हरी मूंग दाल को भिगोने के बाद इसे स्नैक्स के तौर पर इसमें प्याज और टमाटर मिक्स करके बनाते हैं।

साबूत हरी मूंग में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक है,इतना ही नहीं इस दाल में एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबायल गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। डायबिटीज पेसेंट्स के लिए हरी मूंग का सेवन बहुत लाभकारी होता है क्योंकि ये लब्ड शुगर लेवल को नियंत्रित रखती है।

कई शोधों में खुलासा किया गया है कि हरी मूंग हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को भी दूर करने में सहायक है। तभी हरी मूंग को बीपी के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है।

इतना ही नहीं हरी मूंग दाल में एंटी कैंसर और एंटी ट्यूमर गुण भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यदि आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए इस दाल का सेवन बहुत लाभकारी है क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करती है।

साबूत हरी मूंग दिल के लिए भी काफी लाभदायक है। क्योंकि इसमें पोटैशियम,आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा ये हार्टबीट को संतुलित रखने के लिए भी आपकी सहायता करती है। वैसे हरी मूंग खाने से बॉडी में इंसुलिन,ब्लड शुगर और फैट लेवल कम होता है साथ ही ये आपके ब्लड सर्कुलेशन के स्तर को बेहतर बनाती है।


Download Android App
Download iOS App



