वास्तु का मनुष्य के जीवन में बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। किसी भी वस्तु का सकारात्मक प्रभाव पड़ना है या नकारात्मक प्रभाव होना है यह बात उसकी सही दिशा के चुनाव पर टिकी होती है। घर खरीदने से लेकर घर में रखी वस्तुओं को सुसज्जित करने तक में सही दिशा का चुनाव बहुत ही प्रभावशाली होता है।
यदि आप गलत दिशा चुन कर किसी सामान को वहां रख देते हैं तो उसके नकारात्मक प्रभाव को आपको झेलना ही पड़ेगा। घर में मौजूद छोटा सा छोटा सामान आपको सही दिशा में रखना चाहिए। यहां तक की घर में रखे कूड़ादान को भी सही दिशा में रखना जरूरी होता है। वास्तु के आनुसार यदि आप घर में कुड़ादन सही दिशा में नहीं रखते हैं तो आपको 3 बड़े नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

कूड़ादान को कभी भी घर की छत पर नहीं रखना चाहिए अगर कोईऐसा करता है तो तो इससे घर में नकारात्मकता आती है। इसका प्रभाव हमारे घर कलह-क्लेश तथा आपसी मनमुटाव के रूप में दिखता है। इससे बचना चाहिए।
वास्तु के अनुसार घर में रखे कूड़ादान को कभी भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए यह घर में नकारात्मकता फैलाता है। साथ ही आपके करियर में रुकावट भी लाता है।
अगर आप बहुत दिनों से नौकरी की तलाश में हैं और आपको बहुत कोशिश करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो आपको सबसे पहले दखना चाहिए कि आपके घर में मौजूद कूड़ादान किस दिशा में रखा है। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में कूड़ादान रखने से नौकरी के अवसर प्राप्त नहीं होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



