हर कोई जीवन में काम करता है काम का शिफ्ट होता है लेकिन कभी-कभी तो काम के शिफ्ट खत्म होने के बाद भी काम करना होता है। कुछ कंपनी इसके लिए पैसे भी देती है लेकिन कुछ कंपनी पैसे नहीं देती है। किसी भी कंपनी की पहचान उसके कर्मचारी होते है पूरी कंपनी कर्मचारी पर ही टिकी रहती है। कंपनी की सबसे बड़ी जिम्मेदार होती है कि, वो अपने लोगों को एक अच्छी वर्क लाइफ दे। लेकिन शायद ही ऐसा देखने को मिलता है। फिर भी अपने देश की एक कंपनी ने इसकी पहल की है।

मध्य प्रदेश की एक आईटी कंपनी ने एक कोशिश की है कि, उनके कर्मचारी ज्यादा देर तक काम नहीं करे। आईटी कंपनी के एक कर्मचरी ने ‘काम खत्म होने के बाद कंप्यूटर की फोटो की फोटो शेयर की है जिसमें लिखा हुआ है कि, आपका काम खत्म हो चूका है ये कंप्यूटर दस मिनट में अपने आप बंद हो जाएगी, कृपया आप घर जाएं। लिंक्डइन यूजर ने शेयर किया है कि, काम के घंटो के बाद कोई कॉल और मेल नहीं होंगे। कंपनी चाहती है कि, उसके कर्मचारी उस कंपनी के सुविधा से खुश हो और उनके यहाँ पर काम करने का अच्छा वर्क कल्चर बने। इसके बाद ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

कुछ लोग इस कंपनी का जम के तारीफ कर रहे है वही कुछ लोग इस सिस्टम का अलग मतलब निकाल रहे है। सोशल मीडिया यूजर इस पर अपनी अलग- अलग राय दे रहे है। एक सोशल मीडिया यूजर लिखा है कि, सही है शाम सात बजे के बाद जो लोग फालतू की मीटिंग में शामिल होते है उससे अच्छा है कि काम खत्म होने के बाद घर पर जाके आराम करे। वही कुछ लोग ये भी लिखते है कि, ये काफी दवाब पूर्ण रहेगा क्योकि सब ये सोचने लगेंगे की काम को टाइम से पहले खत्म करना चाहिए नहीं तो सिस्टम बंद हो जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



