अमेरिका के कैलीफोर्निया में भारत और पाकिस्तान की एक लेजबियन कपल ने शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर इस लेजबियन कपल की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। खबरों की मानें तो कोलंबियाई-भारतीय ईसाई बियांका मायली ने पाकिस्तान की सायमा से शादी रचाई है।

बियांका और सायमा की शादी बड़ी धूमधाम से घरवालों के सामने हुई है। शादी में सोने से कढ़ाई की हुई साड़ी बियांका ने पहनी और उसके साथ मोती की माला, मांग टीका और चूड़ियां पहनी थी।

सायमा के साथ बियांका ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, जीवन आपके साथ मधुर है। शादी पर सायमा ने सोने की कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी और साथ में कीमती स्टोन्स और मोटी की माला। सायमा ने गोल्ड एविएटर के ग्लासिस भी पहने थे।
सोशल मीडिया पर लोगों ने सायमा और बियांका की खूबसूरत तस्वीरों की तारीफ की। यूजर्स ने तस्वीर की तारीफ करते हुए कहा कि बेहद खूबसूरत है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि एक परी को दूसरी परी मिल गई। इस कपल को अनगिनत आशीर्वाद। जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत सुंदर! भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।

यहां देखें शादी की तस्वीरें-
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.



Download Android App
Download iOS App



