बारिश में बीच सड़क रोमाटिंक डांस करने लगा कपल, लोगों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Summary :

कपल का एक वीडियो इंटनरेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इंदौर का एक कपल रिमझिम बारिश में रोड पर रोमांटिक डांस कर रहा है। एक दूसरे का हाथ पकड़ कर और बाहों में बाहें डालकर कपल के डांस को लोगों ने कैमरे में कैद कर किया।

भारत के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी झमाझम बारिश हो रही है और लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत दे रही है। मानसून की पहली बारिश से लोगों को चेहरे खुशी से खिल उठे हैं और बारिश का मौसम को वैसे भी सबको ही पसंद होता है और खासतौर पर प्यार करने वाले तो मानसून का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
बारिश में प्यार करने वालें दो दिल खुशी से झूम उठते हैं, ऐसा ही एक नजारा मानसून की पहली बारिश में इंदौर में देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल बीच सड़क पर रोमांटिक अंदाज में डांस करता दिखाई दे रहा है। कपल का ये डांस वीडियो इस समय इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये वीडियो इंदौर के भंवर कुआं क्षेत्र का बताया जा रहा है। इंदौर के इस इलाके में बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान हैं। वीडियो में नजर आ रहा ये कपल भी इन्हीं में से किसी स्कूल-कॉलेज या कोचिंग संस्थान का पढ़ने वाला लग रहा है। बारिश में डांस करते इस कपल का वीडियो किसी ने बनाकर इंटरनेट पर शेयर किया है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बीआरटीएस इलाके के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रिमझिम बारिश में कपल सड़क पर ही एक दूसरे का हाथ पकड़ कर और बाहों में बाहें डाल कर डांस कर रहे हैं। कपल का ये रेन डांस वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है और वीडियो में बैकग्राउंड में तू है तो मुझे और क्या चाहिए गाना सुनाई दे रहा है। वीडियो पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
बारिश में कपल के रोमांटिक डांस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग कपल के रोमांटिक डांस और उनके मूव्स की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग सड़क पर कपल के इस तरह डांस करने को लेकर उन्हें खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि इस तरह सड़क पर बारिश में डांस करना कोई ठीक बात नहीं है।

Desk Team