दुनिया का हर एक छोटा से बड़ा काम अब इंटरनेट के सहारे होता है। आपके और हमारे लिए ये शायद हमारे मोबाइल या लैपटॉप के लिए ही महत्व रखता हो। लेकिन अगर गौर करें तो पता लगेगा की बिना इंटरनेट के तो शायद पूरी दुनिया ही रुक जाएगी। न कोई फ्लाइट उड़न भरेगी, न कोई ट्रेन चलेगी, न कोई टीवी सिग्नल आएगा और न ही कोई बैंकिग ट्रांजैक्शन। इसके अलावा न जाने कितनी चीजें थम जाएंगी। ऐसे में अगर आप से यूं कहा जाए कि आपको एक दिन बिना इंटरनेट के रहना है, तो आप क्या कहेंगे। शायद आप बिना इंटरनेट के कुछ घंटे भी नहीं बिता पाएंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ दावे सामने आ रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि 16 जनवरी 2025 यानी की कल दुनिया भर में इंटरनेट बंद हो जाएगा। इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं।
Source: @ankurnandanofficial (instagram)
क्या ये सच है?
सोशल मीडिया पर आजकल इंटरनेट बंद होने को लेकर कई तरह के वीडियो देखने को मिल रहे हैं। वीडियो की माने तो 16 जनवरी यानी की कल पूरी दुनिया का इंटरनेट ठप्प हो जाएगा। आपने Simpsons की भविष्यवाणियों के बारे में तो सुना ही होगा। लोगों का कहना है कि बच्चों के कार्टून Simpsons के एक एपीसोड में बताया गया था कि 16 जनवरी, 2025 को इंटरनेट बंद हो जाएगा। जिसके बाद से लोगों को लेकर चिंता हो गई है।
क्या कहती है रिपोर्ट?
इन दावों को लेकर हाल में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि शार्क के ब्रॉडबैंड केबल को नुकसान पहुंचाने के कारण से इंटरनेट शटडाउन हो सकता है। दरअसल इस परेशानी का सामना सबसे ज्यादा इस समय पाकिस्तान में किया जा रहा है। पाकिस्तान में दावा किया जा रहा है कि शार्क ने समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को काट दिया है। जिसके बाद से लोगों को इंटरनेट से जुड़ी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट की तारों पर कई बार शॉर्क के दांतों के निशान देखने को मिल चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App




