IPL मैच के दौरान स्टेडियम बना जंग का मैदान, दर्शकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वायरल Video

IPL 2026 Lucknow Stadium Fight

IPL 2026 Lucknow Stadium Fight: आईपीएल 2026 का 5वां मैच बीते बुधवार (01 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इसी दिन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें स्टैंड्स में मौजूद कुछ दर्शक मारपीट करते हुए दिखे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत लड़ाई करने वाले दर्शकों को अलग किया।

स्टेडियम में जमकर चले लात-घूंसे

इस मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो इकाना स्टेडियम का है। जहां मैच के दौरान स्टेडियम का एक स्टैंड जंग का मैदान बन गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ दर्शकों के बिच किसी बात को लेकर धक्का-मुक्की हुई। थोड़ी ही देर में उनके बीच जमकर लात-घूंसे बजने लगे। 23 सेकंड के इस वीडियो में दर्शकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान पीछे खड़े लोग ‘मार उसे मार’ कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। एक पुलिसकर्मी मामले को शांत करते हुए नजर आया। हालांकि, फैंस के बीच लड़ाई किस बात को लेकर हुई ये साफ नहीं हो सका है।

दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की जीत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 141 रन बनाए। लखनऊ की बैटिंग फ्लॉप नजर आई। दिल्ली की टीम ने समीर रिजवी की 70 रन की नाबाद पारी के दम पर 17 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट से ये मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें – TMC छोड़ BJP में शामिल हुए पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस, पश्चिम बंगाल चुनाव में करेंगे भाजपा का प्रचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।