Viral Video: पेट है या कुआं! देखते ही देखते 8 किलो बिरयानी चट कर गया शख्स, वीडियो वायरल

Summary :

Viral Video: 8 किलो बिरयानी खाने वाले शख्स का वीडियो हुआ वायरल…

भारत में बिरयानी के दीवानों की कमी नहीं है। हम में और आप में से भी कई ऐसे लोग होंगे जिन्हें बिरयानी काफी पसंद होगी। ऐसे में लोग रेस्ट्रां में जाकर भी कई बार बिरयानी ही ऑर्डर करते हैं। अब ये बिरयानी या तो हाफ प्लेट आती है, या फुल प्लेट या फिर क्वार्टर प्लेट। एक आम आदमी इससे ज्यादा बिरयानी तो शायद ही खा पाए। लेकिन सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शक्स ने तो हद ही पार कर दी। जी हां, इस शख्स ने देखते ही देखते 8 किलो बिरयानी साफ कर दी। सुनकर यकीन कर पाना भी मुश्किल है, लेकिन ये सच है।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को खाने की टेबल के पास बैठा हुआ देखा जा सकता है। अब एक वेटर आता है और एक बर्तन से ढेर सारी बिरयानी शख्स की प्लेट में पलट देता है और वहां से चला जाता है। इसके बाद टेबल के पास बैठा शख्स बिरयानी खाना शुरु करता है, दही वाले रायते के साथ शख्स अकेले ही सारी बिरयानी खत्म कर देता है। उसे खाने में थोड़ा समय जरुर लगता है लेकिन धीरे-धीरे वो सारी बिरयानी सफाचट कर देता है। जिसके बाद बिरयानी खाते हुए शख्स की वीडियो काफी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

Source: @zermattneo (instagram)

इस वीडियो को @zermattneo नाम के इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “8KG हैदराबाद बिरयानी चैलेंज, मैं अपने हाथों से खाने में माहिर नहीं हूं लेकिन बिरयानी खाने में जरूर माहिर हूं।” वायरल वीडियो को 27 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। तमाम यूजर्स ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा, “इससे पहले तुमने कितने दिनों तक नहीं खाया था।” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “भाई अब ऑफिशियली इंडियन है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसा कैसे संभव है।”

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।