भारत के अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने पिछले साल दिसंबर में आनंद पीरामल के साथ शादी रचा ली थी। इससे पहले सितंबर में इटली के लेक कोमो में ईशा अंबानी और आंनद पीरामल की सगाई हुई थी। ईशा और आनंद की सगाई का सेलिब्रेशन तीन दिनों तक इटली के लेक कोमो में चला था।
इस सेलिब्रेशन में अंबानी और पीरामल परिवार के अलावा बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत दी थी। ईशा अंबानी की सगाई का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गोलगप्पों को लुत्फ उठाया था ईशा अंबानी ने
ईटली के लेक कोमो में ईशा और आनंद की सगाई की पार्टी तीन दिनों तक चली थी। ईशा की सगाई की तस्वीरें और वीडियो कई दिनों तक जमकर वायरल हुईं थीं। ईशा अंबानी की सगाई में कई चीजें बहुत भव्य तरीके से सजाई गईं थीं। इसी बीच ईशा की एक तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है।
दरअसल ईशा अंबानी इस तस्वीर में गोलगप्पे के स्टॉल पर खड़ी होकर गोलगप्पों का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही हैं। ईशा की इस तस्वीर को देख कर पता चल रहा है कि बाकी आम लड़कियों की तरह ईशा को भी गोलगप्पे खाने बहुत पसंद हैं। गोलगप्पे देखकर ईशा अपनी ही सगाई में अपने आपको नहीं रोक पाई।
ईशा के भावों से नहीं हटी लोगों की नजरें
ईशा अंबानी की गोलगप्पे खाती हुई यह तस्वीर बहुत ही क्यूट है। हर आम लड़की के जैसे भाव गोलगप्पे खाते समय होते हैं वैसे ही भाव उनके भी इस तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियों को अंबानी परिवार ने ईशा की सगाई में आमंत्रित किया था। यही वजह थी कि उन्होंने खाने का मेन्यू बहुत खास रखा था।
यही वजह थी कि ईशा की सगार्ई में भारत के स्पेशल स्ट्रीट फूड के स्टाल लगाए थे और उसमें से एक गोलगप्पे का स्टाल था। भारत के स्टाइल में गोलगप्पे का स्टॉल इटली में सजाया गया था और इसके ऊपर ईश अंबानी के क्यूट एक्सप्रेशन ने समा ही बांध दिया। ईशा अंबानी के इस फंक्शन में हर चीज ही निराली थी फिर चाहे वह सितारे हों या फिर खाना।
स्पेशल तरीके से एंट्री ली थी ईशा अंबानी ने
सोशल मीडिया पर ईशा की एंट्री का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। दरअसल ईशा ने अपनी सगाई में पिता मुकेश अंबानी के साथ एंट्री ली थी। जैसे एक प्रिंसेस बेटी अपने प्रिंस पिता के साथ आती है वैसे ही वह हाथ थाम कर आई थी। उसके बाद मुकेश अंबानी ने वहां आकर ईशा का हाथ आनंद पीरामल के हाथ में दे दिया था।
ईशा के पीछे ही आकाश अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ हाथ पकड़ कर आए थे। इतना ही नहीं इस वीडियो को ध्यान से देखने पर अनंत अंबानी भी दिखाई दे रहे हैं। वह इस वेन्यू पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट का हाथ पकड़ कर आए थे।


Download Android App
Download iOS App








