जब अमरनाथ यात्रियों पर गिरे पत्थर, ढाल बनकर खड़े हुए ITBP के जवान, वायरल हो रहा है वीडियो

Summary :

अमरनाथ यात्रा शुरु हो गई है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आईटीबीपी यानी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा उठाया है

अमरनाथ यात्रा शुरु हो गई है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आईटीबीपी यानी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा उठाया है और यह इनकी सुरक्षा पूरे जी-जान से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईटीबीपी ने आकिारिक ट्विटर पर अमरनाथ यात्रा का एक वीडियो शेयर किया था।
 इस वीडियो में श्रद्धालुओं को आईटीबीपी के जवान पहाड़ी से गिरते पत्‍थरों को अपनी शील्ड से बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बालटाल रूट की चट्टान टूट गई थी यह वीडियो तब का है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने जमकर जवानों की तारीफ की है। 

हिमवीर जब चट्टानों से टकराए

आईटीबीपी ने 4 जुलाई को यह वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा व्यूज, 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 600 के करीब री-ट्वीट्स मिले हैं। 

लोगों ने जमकर तारीफ की जवानों की 

आईटीबीपी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल बेस कैंप से लेकर पवित्र गुफा तक श्रद्धालुओं की मदद के लिए 5 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया था। बता दें कि बेसिक पैरा मेडिकल की ट्रेनिंग भी जवानों को दी गई है ताकि यात्रियों को जरूरत पड़ने पर वह उनकी मदद कर सकें। इतना ही नहीं मेडिकल किट और ऑक्जिन सिलिंडर भी आईटीबीपी के जवानों को दिया गया है। 

Desk Team